लाइव न्यूज़ :

Maratha Reservation: 18 या 19 फरवरी को मुंबई जाएंगे मनोज जरांगे, शिंदे सरकार पर बनाएंगे दबाव, आखिर कहां है गतिरोध

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2024 12:52 IST

Maratha Reservation: 'आईवी फ्लूइड' लगाए जाने से गुस्साए जरांगे ने कहा कि अगर सरकार उन्हें चिकित्सा उपचार प्रदान करना चाहती है तो उन्हें तुरंत मराठा आरक्षण लागू करना चाहिए नहीं तो वह फिर से विरोध प्रदर्शन के दूसरे दौर के लिए मुंबई जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकरीबी सहयोगी ने बताया कि स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई है।बुधवार शाम को प्रदर्शन के दौरान 'आईवी फ्लूइड' दिया गया।जरांगे के सहयोगियों ने बुधवार को उन्हें एक गिलास पानी भी पिलाया।

Maratha Reservation: आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार की 'कुनबी मराठाओं के रक्त संबंधियों' संबंधी मसौदा अधिसूचना को कानून में बदलने की मांग पर दबाव बनाने के लिए वह 18 या 19 फरवरी को मुंबई जाएंगे। एक दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने कहा था कि मराठा समुदाय की आरक्षण और अन्य मांगों पर चर्चा के लिए 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद जरांगे की यह टिप्पणी आई है। मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में शामिल करने की मांग को लेकर जरांगे ने जालना जिले के अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती गांव में छठे दिन अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखा। जरांगे के एक करीबी सहयोगी ने बताया कि उनकी (जरांगे) स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई है।

जरांगे ने लड़खड़ाती हुई आवाज में संवाददाताओं से कहा, ''कुनबी मराठाओं की रक्त संबंधी मसौदा अधिसूचना को लागू करने को लेकर दबाव बनाने के लिए मैं 18 या 19 फरवरी को मुंबई जाऊंगा।'' जरांगे के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे मराठा कार्यकर्ता किशोर मरकड ने कहा कि सरकार के प्रतिनिधियों को उनसे (जरांगे) बात करनी चाहिए और अधिसूचना को लागू करने का आश्वासन देना चाहिए।

जरांगे को बुधवार शाम को प्रदर्शन के दौरान 'आईवी फ्लूइड' दिया गया। बिना जानकारी के 'आईवी फ्लूइड' लगाए जाने से गुस्साए जरांगे ने कहा कि अगर सरकार उन्हें चिकित्सा उपचार प्रदान करना चाहती है तो उन्हें तुरंत मराठा आरक्षण लागू करना चाहिए नहीं तो वह फिर से विरोध प्रदर्शन के दूसरे दौर के लिए मुंबई जाएंगे। मरकड ने कहा कि जरांगे के सहयोगियों ने बुधवार को उन्हें एक गिलास पानी भी पिलाया।

टॅग्स :महाराष्ट्रमराठा आरक्षण आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल