लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण बोले-केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट में मराठा आरक्षण का समर्थन करना चाहिए

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 2, 2021 20:59 IST

महाराष्ट्र में औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के प्रस्ताव का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने पर शिवसेना ने शनिवार को कहा कि इससे तीन पार्टियों की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

Open in App
ठळक मुद्देप्रदेश कांग्रेस प्रमुख बालासाहेब थोराट ने कहा था कि औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर किये जाने के किसी भी प्रस्ताव का सख्त विरोध करेगी.जून 1995 में औरंगाबाद नगर निगम की आमसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया था.कांग्रेस ने औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने के प्रस्ताव का विरोध किया है.

जालनाः मंत्री अशोक चव्हाण ने आज कहा कि केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट में मराठा समुदाय को आरक्षण देने का समर्थन करना चाहिए.

कांग्रेस नेता ने संवाददाताओं से कहा कि शीर्ष अदालत ने मामले में अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल को सहायता करने के लिए कहा है और अगली सुनवाई 25 जनवरी को होनी है. उन्होंने कहा, ''इसलिए केंद्र को अदालत से कहना चाहिए कि वह आरक्षण के पक्ष में है.''

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2020 में सामाजिक एवं शैक्षणिक पिछड़ा वर्ग (एसईबीसी) अधिनियम को लागू करने पर रोक लगा दी थी जिसमें मराठा समुदाय को राज्य के शिक्षण संस्थानों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का प्रावधान है.

मराठा आरक्षण पर राज्य कैबिनेट की उप समिति की अध्यक्षता कर रहे चव्हाण ने मांग की कि भाजपा नीत केंद्र सरकार को मराठा आरक्षण को संविधान की नौ अनुसूची में शामिल करना चाहिए ताकि इसकी न्यायिक समीक्षा नहीं हो सके.

भाजपा नेता विनायक मीते द्वारा सुप्रीम कोर्ट से कथित झटके के बाद कैबिनेट की उप समिति के अध्यक्ष पद से उन्हें हटाने की मांग किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा, ''मुझे सरकार ने नामित किया है न कि मीते ने. मैं आरक्षण को सुरक्षित करने के लिए पूरी लगन से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा हूं.'' उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए क्योंकि मामला अदालत में विचाराधीन है.

गठबंधन सरकार के सहयोगियों में कोई मतभेद नहीं: चव्हाण सत्ता में सहयोगी शिवसेना द्वारा औरंगाबाद जिले का नाम 'संभाजीनगर' करने की मांग पर मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा की सरकार का न्यूनतम साझा कार्यक्रम है जिसमें औरंगाबाद का नाम बदलने का मुद्दा शामिल नहीं है.

चव्हाण ने कहा, ''महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बालासाहब थोरात ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी ऐसे प्रस्ताव का विरोध करेगी.'' उन्होंने दावा किया कि गठबंधन सरकार के सहयोगियों में कोई मतभेद नहीं है और सरकार को कोई खतरा नहीं है.

टॅग्स :महाराष्ट्रकांग्रेससुप्रीम कोर्टमराठा आरक्षण आंदोलनशिव सेनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारभारत सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट