लाइव न्यूज़ :

Maratha Community Reservation: महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण दिया जाएगा या नहीं, 20 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जरांगे ने बीजेपी से किया सवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2024 14:11 IST

Maratha Community Reservation: मनोज जरांगे ने विपक्षी दलों से मराठा आरक्षण पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहने पर उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस की आलोचना की और इस मुद्दे को सुलझाने की सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया था।

Open in App
ठळक मुद्देMaratha Community Reservation: भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलेगा या नहीं।Maratha Community Reservation: मराठा समुदाय की चिंताओं का समाधान किए बिना ‘‘वोट बैंक’’ के रूप में उनका ‘‘शोषण करने’’ का आरोप लगाया। Maratha Community Reservation: विपक्षी दलों से मराठा आरक्षण पर रुख के बारे में बार-बार क्यों पूछा जा रहा है?

Maratha Community Reservation: मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से यह स्पष्ट करने को कहा कि महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण दिया जाएगा या नहीं। महाराष्ट्र में जालना जिले के अंतरवाली सराती गांव में जरांगे 20 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठे हैं जहां उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा पर मराठा आरक्षण मुद्दे की जिम्मेदारी विपक्षी दलों पर डालने का आरोप लगाया। जरांगे मराठा समुदाय के सदस्यों के रक्त संबंधियों को कुनबी के तौर पर मान्यता देने वाली राज्य सरकार की ‘सगे सोयरे’ (सगे संबंधी) अधिसूचना को तत्काल लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी दलों से मराठा आरक्षण पर उनके रुख के बारे में बार-बार क्यों पूछा जा रहा है?

यह भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलेगा या नहीं।’’ जरांगे ने राज्य सरकार पर मराठा समुदाय की चिंताओं का समाधान किए बिना ‘‘वोट बैंक’’ के रूप में उनका ‘‘शोषण करने’’ का आरोप लगाया। जरांगे ने विपक्षी दलों से मराठा आरक्षण पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहने पर उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस की आलोचना की और इस मुद्दे को सुलझाने की सरकार की प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार दो साल से अधिक समय से सत्ता में है, लेकिन मराठा समुदाय के लिए (ओबीसी श्रेणी के तहत) आरक्षण निर्धारित करने के बजाय, उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। वे आरक्षण पर कब तक यूं ही आश्वासन देते रहेंगे?’’

भाजपा विधान पार्षद प्रसाद लाड की अपील के जवाब में जरांगे ने कहा कि वह (जरांगे) पिछले दस महीनों से विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन उन्हें राजनीति में आने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘हम राजनीति में शामिल नहीं होना चाहते। लेकिन, अगर मराठा समुदाय को आरक्षण नहीं मिलता है, तो उन्हें राजनीति में शामिल होना पड़ेगा।

अब उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा है।’’ इसके अलावा, जरांगे ने महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल पर ओबीसी समुदाय को भड़काने का आरोप लगाया और नासिक जिले में भुजबल के प्रतिनिधित्व वाले येवला विधानसभा क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन करने की संभावना का संकेत दिया।

टॅग्स :मराठा आरक्षण आंदोलनमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019BJPदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल