लाइव न्यूज़ :

माओवादी रच रहे हैं पीएम मोदी की हत्या की साजिश, ईमेल में शेयर किया मर्डर का 'बेस्ट प्लान'

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: June 8, 2018 13:31 IST

दिल्ली में रोना विलसन के घर पर मिले पत्र में एम -4 राइफल और गोलियां खरीदने के लिये आठ करोड़ रुपये की आवश्यकता की बात लिखी है।

Open in App

नई दिल्‍ली, 8 जूनः पुणे पुलिस ने दिल्ली में रोना विलसन के घर पर मिले पत्र में नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश होने की बात कही है। पुलिस ने पत्र का एक हिस्सा जारी किया है। इसमें लिखा है, नरेंद्र मोदी एक फांसीवादी-हिन्दूवादी नेता हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में भले वह सरकार बनाने में सफल ना हुए हो पर देश के 15 राज्यों में उनकी सरकारें बनी है। अगर इसी गति से वे आगे बढ़ते रहे तो सभी पार्टियों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी।

पत्र में आगे लिखा है, इसलिए अब कुछ वरिष्ठ कामरेडों ने साल 2016 के ओडीएच मिशन से भी क्रूर कदम उठाने की ठानी है। मोदी राज को खत्म करना होगा। इसके लिए राजीव गांधी हत्याकांड जैसी एक घटना को अंजाम देना होगा। सह आत्मघाती साबित हो सकता है। इसके असफल होने की भी संभावना है। लेकिन पार्टी में इस प्रस्ताव को रखा जाना चाहिए। नरेंद्र मोदी को मारने के लिए रोड शो के दौरान इस घटना को अंजाम देने का सबसे सही समय होगा।

यह जानकारी पुणे पुलिस ने अदालत को बताया कि प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से ‘‘संबंध ’’ के आरोप में गिरफ्तार पांच व्यक्तियों में से एक के घर में कथित रूप से एक पत्र मिलने की बाद की है। इसमें इस बात का जिक्र है कि माओवादी ‘‘एक और राजीव गांधी कांड ’’ की योजना बना रहे हैं। 

पुलिस ने दिसंबर में यहां आयोजित ‘एलगार परिषद’ और इसके बाद जिले में भीमा-कोरेगांव हिंसा के संबंध में कल दलित कार्यकर्ता सुधीर धावले, वकील सुरेंद्र गाडलिंग, कार्यकर्ता महेश राउत और शोमा सेन तथा रोना विलसन को क्रमश: मुंबई, नागपुर एवं दिल्ली से गिरफ्तार किया था। 

कर्नाटकः सरकार ने टूट-फूट से बचने का निकाला फॉर्मूला, 'रोटेशन प्लान' से हर दो साल में बदले जाएंगे मंत्री

सभी पांचों आरोपियों को आज सत्र अदालत में पेश किया गया , जिसने उन्हें 14 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। अभियोजक उज्ज्वल निकम ने अदालत से कहा कि दिल्ली में रोना विलसन के घर पर मिले पत्र में एम -4 राइफल और गोलियां खरीदने के लिये आठ करोड़ रुपये की आवश्यकता की बात लिखी है। साथ ही उसमें ‘‘एक और राजीव गांधी कांड ’’ का जिक्र किया गया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमाओवाली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए