लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में माओवादियों ने ली पत्रकार की जान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 5, 2022 18:13 IST

पत्रकार रोहित बिस्वाल का पैर उस जगह पर पड़ गया, जहां माओवादियों ने आईईडी विस्फोटक दबाया था। विस्वाल के पैर दबाव के कारण विस्फोट हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देधमाके में मारे गये पत्रकार रोहित बिस्वाल ओडिशा के दैनिक धारित्री में काम करते थे माओवादियों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार के लिए लोगों को चेतावनी देते हुए पोस्टर लगाये थेपत्रकार बिस्वाल धमकी भरे पोस्टर को करीब से देखने के लिए उसकी ओर बढ़ रहे थे

कालाहांडी: माओवादियों के आईईडी विस्फोट में ओडिशा के दैनिक धारित्री के पत्रकार रोहित बिस्वाल की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पत्रकार रोहित बिस्वाल विस्फोट के चपेट में उस वक्त आ गये वह माओवादियों के लगाये गये एक धमकी भरे पोस्टर को करीब से देखने के लिए उसकी ओर बढ़ रहे थे। इसमें तेज धमाका हुआ और बिस्वाल की इस धमाके में मौत हो गई।

माओवादी हिंसा से ग्रस्त कालाहांडी में शनिवार की दोपहर घटी इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। विस्फोट की जानकारी मिलते ही राज्य पुलिस के जवानों  के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की भी एक टुकड़ी घटना स्थल पर पहुंच गई है। खबरों के मुताबिक माओवादियों ने आने वाले पंचायत चुनाव के बहिष्कार के लिए लोगों को चेतावनी देते हुए पोस्टर लगाये थे।

जैसे ही पत्रकार को इस तरह के पोस्टर लगे होने की जानकारी मिली वो फौरन उस जगह पर पहुंचे, जहां पोस्टर लगा था। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पोस्टर के करीब न जाने की सलाही दी लेकिन बिस्वाल गांववालों की सलाह को अनसुना करते हुए पोस्टर के करीब जाने लगे।

उसी दौरान उनका पैर उस जगह पर पड़ गया जहां आईईडी विस्फोटक दबाया था। विस्वाल के पैर दबाव के कारण विस्फोट हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

इस मामले में कालाहांडी के एसपी विवेक सरवाना ने बाताय कि यह घटना दोपहर 12 से 12.30 बजे के बीच हुई। उन्होंने कहा कि इलाके में अक्सर माओवादी धनकी भरे पोस्टर लगाते रहते हैं और कभी-कभी वो इन पोस्टरों के साथ उस स्थान पर आईईडी भी लगा देते हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस आम तौर पर ऐसे पोस्टरों को निकालने में कोई जल्दबाजी दिखाती है और बम निरोधक दस्ते के व्यापक परीक्षण के बाद ही पोस्टर के पास जाने का फैसला लिया जाता है। मामले में पुलिस जांच कर रही है कि माओवादियों ने कब इस पोस्टर को लगाया।

इसके अलावा पुलिस आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान भी चला रही है, ताकि पोस्टर लगाने वाले माओवादियों का पता लगाया जा सके।  

टॅग्स :ओड़िसामाओवालीकालाहांडीनक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला