लाइव न्यूज़ :

1 दिसंबर से कई नियमों में बदलाव, आज से महंगा हो सकता है मोबाइल बिल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 1, 2019 08:28 IST

जीवन बीमा को लेकर 1 दिसंबर में कई नियमों में बदलाव होगा

Open in App
ठळक मुद्दे1 दिसंबर से 24 घंटे एनईएफटी किया जा सकेगा.1 दिसंबर से ही आईडीबीआई बैंक का कैश निकालने का नया नियम लागू हो जाएगा.

1 दिसंबर से कई नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़नेवाला है. इन नियमों के चलते कहीं राहत तो कहीं जेब पर बोझ भी बढ़ेगा. यह नियम चाहे इंश्योरेंस से जुड़ा हो या पेंशन से लेकिन असर पड़ना तय है. आज से मोबाइल बिल भी महंगा हो सकता है, क्योंकि टेलिकॉम कंपनियां टैरिफ बढ़ाने के संकेत पहले ही दे चुकी हैं. माना जा रहा है कि 1 दिसंबर से मोबाइल पर बात और डेटा का इस्तेमाल महंगा होने जा रहा है.

1 दिसंबर से ही एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने टैरिफ प्लान में वृद्धि करने जा रही हैं। हालांकि, दोनों कंपनियों ने अभी साफ नहीं किया है कि वह मोबाइल टैरिफ को कितना महंगा करेंगी.मीडिया की एक खबर के मुताबिक दूरसंचार कंपनियां मोबाइल टैरिफ में 35% तक वृद्धि कर सकती हैं.

दरअसल, एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (एडीआर) पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कंपनियों पर देनदारी का दबाव बढ़ा है, इसलिए टेलिकॉम कंपनियां टैरिफ बढ़ाने जा रही हैं.

इंश्योरेंस का प्रीमियम होगा महंगा : जीवन बीमा को लेकर 1 दिसंबर में कई नियमों में बदलाव होगा.आईआरडीएआई 1 दिसंबर को जीवन बीमा सेक्टर के लिए नया नियम लागू करने जा रहा है. माना जा रहा है कि नए नियम के तहत प्रीमियम कुछ महंगा हो सकता है और गारंटीड रिटर्न कुछ कम हो सकता है. यह भी माना जा रहा है कि प्रीमियम के महंगाहोने से ग्राहकों को ज्यादा फीचर्स के लाभ मिलेंगे.

एटीएम से कैश निकालने के नियम में बदलाव: 1 दिसंबर से ही आईडीबीआई बैंक का कैश निकालने का नया नियम लागू हो जाएगा. इसके तहत, अगर आईडीबीआई बैंक का कोई ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से ट्रांजेक्शन करता है और कम बैलेंस के कारण लेनदेन फेल हो जाता है तो उसे 20 रु पए प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क देना होगा.

24 घंटे होगा एनईएफटी: 1 दिसंबर से 24 घंटे एनईएफटी किया जा सकेगा.वर्तमान में आप सुबह आठ बजे से लेकर शाम 7 बजे तक ही एनईएफटी किया जा सकता है.

फास्टैग नि:शुल्क नहीं : इस दिन से फास्टैग नि:शुल्क नहीं मिल पाएगा. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के फ्री फास्टैग के ऑफर की डेडलाइन खत्म हो जाएगी. टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्यता की अंतिम तिथि 1 दिसंबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गई है.

टॅग्स :मोबाइलफास्टैग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या आपके फोन पर भी आया है इमरजेंसी मैसेज? घबराएं नहीं, जानें इसके बारे में सबकुछ

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

भारतToll Plazas Rule Change from April 1: सड़क पर निकलने वाले यात्री ध्यान दें! 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर लागू होंगे ये नए नियम, जानें पूरी डिटेल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज