लाइव न्यूज़ :

आर्यन खान को जमानत मिलने पर कई फिल्मी हस्तियों ने खुशी जाहिर की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:35 IST

Open in App

मुंबई, 28 अक्टूबर बंबई उच्च न्यायालय द्वारा फिल्म अभिनेता शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत देने के फैसले का फिल्म निर्माता राहुल ढोलकिया, सुधीर मिश्रा और अभिनेता आर. माधवन ने स्वागत किया। मुंबई के तट के पास एक क्रूज पोत से मादक पदार्थों को जब्त करने के सिलसिले में गिरफ्तारी के करीब 20 दिन बाद उसे जमानत दी गई है।

न्यायमूर्ति एन. वी. सांबरे की एकल पीठ ने सह आरोपी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी जमानत दे दी।

‘रईस’ फिल्म में शाहरूख खान के साथ काम करने वाले फिल्म निर्माता राहुल ढोलकिया ने ट्वीट किया, ‘‘अंतत: जमानत मिल गई। भगवान का शुक्रिया।’’

आगामी फिल्म ‘‘रॉकेटरी : द नांबी इफेक्ट’’ में शाहरूख खान के साथ अभिनय करने वाले अभिनेता आर. माधवन ने कहा कि एक अभिभावक के तौर पर वह फैसले से खुश हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भगवान को धन्यवाद। एक पिता के रूप में मैं काफी राहत महसूस कर रहा हूं... भगवान करे सबकुछ अच्छा हो।’’

आदेश पारित होने के बाद सोनू सूद ने ट्वीट किया, ‘‘जब समय न्याय करता है तो गवाहों की जरूरत नहीं पड़ती।’’

फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने कहा कि वह ‘‘काफी खुश’’ हैं कि आर्यन खान को जमानत मिल गई है, लेकिन साथ-साथ वह न्यायपालिका से ‘‘निराश’’ भी हैं।

गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘‘मैं काफी खुश हूं कि आर्यन खान को जमानत मिल गई है लेकिन व्यवस्था से निराश भी हूं जिसने एक लड़के को उस काम के लिए 25 से अधिक दिनों तक सलाखों के पीछे रखा, जो उसने किया ही नहीं था। इसे बदलना होगा।’’

अभिनेत्री श्रुति सेठ ने आर्यन खान की जमानत से जुड़ी एक खबर पर टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘‘सदमे के तीन हफ्ते।’’

अभिनेत्री स्वरा भास्कर, फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा और गायक मिका ने भी खुशी जताई।

न्यायमूर्ति सांबरे ने कहा कि वह कल शाम तक विस्तृत आदेश पारित करेंगे।

23 वर्षीय खान की कानूनी टीम शुक्रवार तक उसकी रिहाई के लिए औपचारिकताओं को पूरा करने का प्रयास करेगी। वर्तमान में वह मध्य मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।

आर्यन खान, मर्चेंट और धमीचा को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और एनडीपीएस की संबंधित धाराओं में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला