लाइव न्यूज़ :

भाजपा मुख्यालय में पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच मंथन, शाह सहित कई मंत्री हुए शामिल

By भाषा | Updated: June 26, 2021 13:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जून केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में बैठक की।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री पीयूष गोयल, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई अन्य मंत्री भी शामिल हुए।

बैठक में पार्टी संगठन का कामकाज देख रहे कई पदाधिकारी में उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार और फेरबदल की अटकलों के साथ उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लेकर पार्टी में पिछले कुछ समय से लगातार मंथन का दौर चल रहा है।

कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान सहित कुछ अन्य मुद्दों पर भी पार्टी नेता समय-समय पर चर्चा करते रहे हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नड्डा के साथ मंत्रियों के अलग-अलग समूहों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की है। नड्डा ने भी संगठन स्तर पर महासचिवों, राष्ट्रीय उपाध्यक्षों और विभिन्न मोर्चों के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल