लाइव न्यूज़ :

मनोज तिवारी ने की ताहिर हुसैन के लिए फांसी की मांग, कहा- इनके साथ-साथ इनके आकाओं भी को मिलनी चाहिए सजा

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 28, 2020 10:38 IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। तकरीबन 200 लोग घायल हैं। स्थिति नियंत्रित करने का काम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा में दयालपुर पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत ताहिर हुसैन पर एफआईआर दर्ज की गई है।आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा उत्तर पूर्व दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में बुधवार को एक नाले में मृत मिले।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने नेहरू विहार से पार्षद ताहिर हुसैन को फांसी की सजा देने की मांग की है। मनोज तिवारी ने कहा है कि सिर्फ ताहिर हुसैन को ही नहीं बल्कि इनके आकाओं को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में भड़की उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा के दौरान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या का आरोप ताहिर हुसैन पर लगा है। सूत्रों के मुताबिक हत्या का आरोप लगने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने इन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। 

मनोज तिवारी ने आज (28 फरवरी) ट्वीट किया, ''दौगुनी सजा मतलब अब ताहिर के साथ-साथ उसके आका को भी सजा मिलनी चाहिए... कड़ी से कड़ी। निर्धारित समय सीमा में इस केस के आरोपियों और साजिशकर्ताओं को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 400 बार चाकू से गोदना एक आईबी अफसर को?? धार्मिक असहिष्णुता ने आप को कितना गिरा दिया है।'' मनोज तिवारी ने  यह ट्वीट आम आदमी पार्टी (AAP) के एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए दिया है। 

दिल्ली हिंसा में दयालपुर पुलिस स्टेशन में  IPC की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत एक एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है। इस FIR में पार्षद ताहिर हुसैन का नाम 'विवरण' में शामिल है। अंकित शर्मा का शव 26 फरवरी को चांद बाग इलाके में नाले में मिला था। अंकित शर्मा के परिवार वालों ने स्थानीय पार्षद ताहिर हुसैन पर हत्या का शक जाहिर किया है। ताहिर हुसैन ने दावा किया है कि ये आरोप गलत है। जिस वक्त ये सारी घटना हुई वह अपने घर से निकल कर किसी रिश्तेदार के यहां चल गया था। आप के पार्षद ताहिर हुसैन ने अपने एक रिश्तेदार के घर से वीडियो जारी कर अपने आप को निर्दोष बताया है। 

आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा उत्तर पूर्व दिल्ली के दंगाग्रस्त चांद बाग इलाके में बुधवार को एक नाले में मृत मिले। वह इसी इलाके में रहते थे। अंकित शर्मा के परिवार में उनके माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं। अंकित शर्मा 2017 में आईबी में भर्ती हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि 26 वर्षीय अंकित शर्मा मंगलवार से लापता थे। अंकित के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उनकी हत्या किसी धारधार हथियार से गोदकर हुई है। 

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 38 हो गई है। तकरीबन 200 लोग घायल हैं। स्थिति नियंत्रित करने का काम राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि हिंसा में कथित भागीदारी को लेकर 106 लोगों को गिरफ्तार किया है और 48 प्राथमिकियां दर्ज की हैं। गिरफ्तार सारे लोग स्थानीय हैं। दिल्ली में हिंसा 23 फरवरी की शाम से हो रही है। पिछले दो दिनों से उत्तर पूर्वी दिल्ली में शांति है। 

टॅग्स :मनोज तिवारीदिल्ली हिंसाताहिर हुसैनजाफराबाद हिंसाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीशाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील