लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी: रविवार तक गोवा लौट सकते हैं CM मनोहर पर्रिकर

By भाषा | Updated: October 14, 2018 04:09 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर रविवार को दिल्ली से राज्य में लौट सकते हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Open in App

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर रविवार को दिल्ली से राज्य में लौट सकते हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अग्न्याशय की बीमारी के इलाज के लिए पर्रिकर को 15 सितंबर को दिल्ली के प्रमुख अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री को एक विशेष विमान से रविवार को गोवा लाया जा सकता है। अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टर रविवार की सुबह प्रमाणित करेंगे कि वह घर लौटने के लिए स्वस्थ हैं या नहीं।” उन्होंने बताया कि अगर पर्रिकर गोवा लौटते हैं तो वह पणजी में अपने निजी आवास में ही रहेंगे।

अपनी खराब सेहत के चलते मुख्यमंत्री कार्यालय में अनुपस्थिति के दौरान सरकार के सुचारू रूप से काम करने के तरीकों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को पर्रिकर ने भाजपा की गोवा इकाई की कोर कमिटी के सदस्यों एवं गठबंधन सहयोगी दलों के मंत्रियों से एम्स में मुलाकात की थी।

उन्होंने लंबित विकास कार्यों की भी समीक्षा की और अपने कुछ विभागों का कार्यभार मंत्रिमंडल के कुछ साथियों को बांटे जाने पर चर्चा की।हालांकि पर्रिकर से अलग से मुलाकात करने वाले सत्तारूढ़ भाजपा एवं उसकी सहयोगी पार्टी के नेताओं ने राज्य के नेतृत्व में किसी भी तरह के बदलाव से इनकार किया है। पर्रिकर फरवरी के मध्य से ही बीमार हैं और उनका गोवा, मुंबई एवं अमेरिका के अस्पतालों समेत कई अलग-अलग अस्पतालों में इलाज हुआ है।

टॅग्स :मनोहर पार्रिकरगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारतPanaji Municipal Corporation Polls Results: भाजपा के 'बाबुश' पैनल ने विपक्ष को बुरी तरह हराया, 30 में से 27 वार्ड जीते

भारतPanaji Municipal Corporation Election Results 2026: CCP के 30 वार्डों में मतगणना जारी, 69 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज; जानें कैसे CCP के परिणाम गोवा के विधानसभा चुनावों पर डालेंगे असर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत