लाइव न्यूज़ :

CDS के लिए चयन प्रक्रिया को लेकर सामने आई मनीष तिवारी की प्रतिक्रिया, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 8, 2022 11:16 IST

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। इस सिलसिले में उन्होंने ट्वीट करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देचीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रक्षा मंत्रालय के भीतर बनाए गए सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) का प्रमुख होता है और इसके सचिव के रूप में कार्य करता है।भारत के पहले सीडीएस दिवंगत जनरल बिपिन रावत की हवाई दुर्घटना में मौत के बाद पिछले साल दिसंबर से सीडीएस का पद खाली है।

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के पद पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की प्रतिक्रिया सामने आई है। एक ट्वीट में आनंदपुर साहिब के सांसद ने कहा कि सीडीएस के चयन प्रक्रिया को बढ़ाना एक बुरा विचार नहीं है, लेकिन सख्ती से रेजिमेंट और पदानुक्रमित संगठनों में एक सेवानिवृत्त अधिकारी को सेवारत प्रमुखों के ऊपर रखना समस्याग्रस्त हो सकता है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "सीडीएस के चयन प्रक्रिया को बढ़ाना जरूरी नहीं कि एक बुरा विचार हो। मगर कड़ाई से विनियमित और पदानुक्रमित संगठनों में एक सेवानिवृत्त अधिकारी को सेवारत प्रमुखों के ऊपर रखना समस्याग्रस्त हो सकता है। मुझे आशा है कि ये नियम स्वयं सेवा नहीं कर रहे हैं।" इसके साथ ही तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को टैग किया।

सेना, वायु सेना और नौसेना अधिनियमों में किए गए परिवर्तनों के अनुसार, तीन सितारा अधिकारी अब तीनों सेवाओं के प्रमुखों के साथ-साथ सीडीएस बनने के योग्य हैं। पिछले साल 8 दिसंबर को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद खाली पड़ा है। नियमों में किए गए बदलावों को सरकार द्वारा असंख्य राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे देश के बीच अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करने के रूप में देखा जा रहा है। 

बता दें कि एक गजट अधिसूचना में रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सीडीएस की नियुक्ति के लिए सरकार उन अधिकारियों पर विचार कर सकती है जो लेफ्टिनेंट जनरल के समकक्ष या सामान्य समकक्ष के रूप में सेवारत हैं या ऐसे अधिकारी जो लेफ्टिनेंट जनरल या जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, लेकिन नियुक्ति की तारीख को 62 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं की है। मालूम हो, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रक्षा मंत्रालय के भीतर बनाए गए सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) का प्रमुख होता है और इसके सचिव के रूप में कार्य करता है।

टॅग्स :Manish Tewariरक्षा मंत्रालयMinistry of DefenceMinistry of Defense
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट