लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका खारिज, बीमार पत्नी से मिलने के लिए एक दिन का समय मिला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 5, 2023 15:06 IST

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल करने के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मांगी थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। हालांकि अदालत ने मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए एक दिन का समय दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता मनीष सिसोदिया को नहीं मिली राहत मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका खारिजदिल्ली उच्च न्यायालय ने बीमार पत्नी से मिलने के लिए एक दिन का समय दिया

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। हालांकि अदालत ने मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए एक दिन का समय दिया है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल करने के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मांगी थी। अपनी दलील में मनीष सिसोदिया ने कहा था कि उनके अलावा उनकी बीमार पत्नी की देखभाल करने वाला और कोई नहीं है। । मामले में नियमित जमानत के लिए उनकी याचिका उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए एक दिन का समय शर्तों के साथ दिया है। कोर्ट के आदेश के अनुसार सिसोदिया इस एक दिन में "अपनी पत्नी और परिवार को छोड़कर किसी प्रेस या किसी और से नहीं मिलेंगे"। बता दें कि मनीष सिसोदिया वर्तमान में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने सुनाया।

इससे पहले कथित शराब नीति घोटाले के मुख्य आरोपी मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने शनिवार, 3 जून के दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपने परिवार के लोगों से मिलने की अनुमति दी थी। उन्हें अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने सुबह 9 बजे से 5 बजे तक, 8 घंटे के लिए जमानत दी थी। हालांकि मनीष सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से नहीं मिल पाए।  सिसोदिया अपने घर पहुंचे ही थे कि उससे पहले ही उनकी पत्नी की तबीयत काफी बिगड़ गई। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

बता दें कि सिसोदिया को सीबीआई ने 26 फरवरी को दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया था। तिहाड़ जेल में घंटों पूछताछ के बाद ईडी ने नौ मार्च को इसी मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम तब से जेल में ही हैं। 

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्ली हाईकोर्टप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो