लाइव न्यूज़ :

'बजट बना रहा हूं....', मनीष सिसोदिया ने CBI के सामने पेश होने के लिए मांगा और समय, आबकारी नीति मामले में आज होनी थी पूछताछ

By विनीत कुमार | Updated: February 19, 2023 10:37 IST

दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को आज पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि दिल्ली के डिप्टी सीएम ने बजट का हवाला देते हुए सीबीआई से पेश होने के लिए और समय की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्दे मनीष सिसोदिया ने बजट का हवाला देते हुए सीबीआई से पेश होने के लिए और समय की मांग की है।सीबीआई ने सिसोदिया को आज आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा है कि फरवरी के अंत तक वे सीबीआई के सामने पेश हो सकेंगे।

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ को लेकर सीबीआई के समक्ष पेश होने के लिए और समय की मांग की है। सीबीआई ने उन्हें रविवार को पूछताछ को लिए बुलाया था। मनीष सिसोदिया ने और समय की मांग करते हुए कहा सीबीआई से कहा है कि वे इस समय बजट बनाने के काम में व्यस्त हैं और इसलिए फरवरी के आखिर तक जांच एजेंसी के सामने पेश हो सकते हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मनीष सिसोदिया ने कहा, 'मैं फरवरी के अंत तक सीबीआई दफ्तर पहुंच सकूंगा, जब भी वे (सीबीआई) मुझे बुलाएंगे। दिल्ली के वित्त मंत्री होने के नाते बजट तैयार करना बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए मैंने तारीख को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। मैंने हमेशा इन एजेंसिया का सहयोग किया है।'  फिलहाल खबर लिखे जाने तक सीबीआई सिसोदिया के अनुरोध पर विचार कर रही है।

बता दें कि आबकारी नीति मामले में आरोपपत्र दाखिल किए जाने के करीब तीन महीने बाद सिसोदिया को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सीबीआई ने आप नेता सिसोदिया को आरोपपत्र में बतौर आरोपी नामजद किया गया है। साथ ही उनके और अन्य संदिग्धों के खिलाफ जांच अभी जारी है। सिसोदिया से इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को भी इस मामले में पूछताछ की गई थी। साथ ही उनके घर और बैंक लॉकर की भी तलाशी ली गयी थी। 

बहरहाल सिसोदिया ने पत्रकारों से कहा, 'बतौर वित्त मंत्री बजट समय से पेश करना मेरा कर्तव्य है और मैं उसके लिए दिन-रात काम कर रहा हूं। मैंने सीबीआई से फरवरी के आखिरी सप्ताह के बाद प्रश्नों का उत्तर देने की अनुमति देने का अनुरोध किया है।' 

 

टॅग्स :मनीष सिसोदियादिल्ली समाचारसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष