लाइव न्यूज़ :

आप में थमी सियासी गरमाहट, लांबा के इस्तीफे पर मनीष सिसोदिया ने दिया ये बयान

By धीरज पाल | Updated: December 22, 2018 15:49 IST

उप मुख्यमंत्री के बयान के बाद अलका लांबा ने कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दे रही हूं। वहीं, इस्तीफे को लेकर कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया था कि ये सब ऑन रिकॉर्ड हैं, सदन की कार्यवाही का हिस्सा हैं, उसके बाद अलका लांबा ने पार्टी के अंदर इस प्रस्ताव का विरोध किया।

Open in App

अलका लांबा के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान से दिल्ली की सियासी गरमाहट को शांत कर दिया है। मनीष सिसौदिया ने प्रेस कॉंन्फ्रेंस करके सिसोदिया ने अलका लांबा के इस्तीफे से जुड़े सभी खबरों को बेबुनियाद और अफवाह बताया है। सिसौदिया ने कहा कि अलका लांबा से कोई इस्तीफा नहीं मांगा है और न ही किसी से लिया गया है। ये सभी अफवाह है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा ने 1984 के सिख विरोधी दंगे के कारण, भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को प्रदान किया गया सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ वापस लेने की मांग वाला एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बात कहा जा रहा था कि अलका लांबा ने इस्तीफा दे दिया है। 

उप मुख्यमंत्री के बयान के बाद अलका लांबा ने कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दे रही हूं। वहीं, इस्तीफे को लेकर कपिल मिश्रा ने ट्वीट किया था कि ये सब ऑन रिकॉर्ड हैं, सदन की कार्यवाही का हिस्सा हैं, उसके बाद अलका लांबा ने पार्टी के अंदर इस प्रस्ताव का विरोध किया।" अलका लांबा ने इस प्रस्ताव के पास होने की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके बाद पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांग लिया गया है।  

 

लांबा और सिसोदिया के बयान से कपिल मिश्रा के ट्वीट पर अब सवाल उठ सकता है। वहीं, इसे लेकर विधासनभा के स्पीकर ने सफाई दी है। रामनिवास गोयल ने बताया कि मूल प्रस्ताव 1984 दंगे से जुड़ा था और उसमें राजीव गांधी का नाम नहीं था। स्पीकर के मुताबिक विधायक जरनैल सिंह ने अपने भाषण में राजीव गांधी का नाम जोड़ा। बता दें कि सोशल पर बागी विधायक कपिल मिश्रा ने सदन की कार्यवाही का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप विधायक जरनैल सिंह उस प्रस्ताव को पढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

कांग्रेस से मिला समर्थन 

अलका लांबा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने समर्थन किया है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने ट्वीट करते हुए इस्तीफे को लेकर अलका लांबा को लेकर बधाई दी है। उन्होंने लिखा अगर ऐसा है, तो आपने सही करा अलका जी, राजीव जी देश के लिए शहीद हुए। हम उनकी क़ुर्बानी कैसे भूल सकते हैं? जो आज तक भाजपा भी नहीं कर पाई, वो भाजपा की B टीम, AAP ने कर दिया। 

टॅग्स :अलका लांबाआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी