लाइव न्यूज़ :

Liquor Policy Case: शराब नीति मामले में सीबीआई की चार्जशीट में पहली बार मनीष सिसोदिया का नाम

By रुस्तम राणा | Updated: April 25, 2023 17:23 IST

दिल्ली शराब नीति मामले में दायर में भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता के पूर्व ऑडिटर बुच्ची बाबू, अर्जुन पांडे और अमनदीप ढल का भी नाम है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपपत्र में भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता के पूर्व ऑडिटर बुच्ची बाबू, अर्जुन पांडे और अमनदीप ढल का भी नाम सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने मामले में एक अन्य आरोपी की भूमिका पर आगे की जांच जारी रखी हैमामले में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और सिसोदिया को छोड़कर सभी जमानत पर बाहर हैं

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में दायर चार्जशीट में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है। मंगलवार को दायर आरोपपत्र में भारत राष्ट्र समिति की नेता के कविता के पूर्व ऑडिटर बुच्ची बाबू, अर्जुन पांडे और अमनदीप ढल का भी नाम है।

सूत्रों ने कहा कि एजेंसी ने मामले में एक अन्य आरोपी की भूमिका पर आगे की जांच जारी रखी है। पिछले हफ्ते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने इस मामले में गवाह के तौर पर करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी। बीआरएस नेता कविता, जो तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी भी हैं, से भी मामले में पूछताछ की गई है।

शराब नीति मामले को मनगढ़ंत बताते हुए केजरीवाल ने सवाल किया कि केंद्र आम आदमी पार्टी को निशाना बना रही है क्योंकि यह एक राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "वे हमें और हमारे अच्छे, विकास कार्यों को बदनाम करने के लिए यह सब कर रहे हैं।"

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा इस मुद्दे को हरी झंडी दिखाने के बाद मामले में पहली सूचना रिपोर्ट दर्ज किए जाने के छह महीने से अधिक समय बाद आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। मामले में कुल मिलाकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और सिसोदिया को छोड़कर सभी जमानत पर बाहर हैं।

आप ने कहा है कि सिसोदिया की गिरफ्तारी "शासन के दिल्ली मॉडल पर हमला" है। पार्टी ने एक संवाददाता सम्मेलन में पैसे के लेन-देन की अनुपस्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा, "आपको (भाजपा को) उनके घर या बैंक खातों से कुछ भी नहीं मिला। वे उनके खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं कर पाए।" सिसोदिया और अन्य पर दिल्ली सरकार की 2021 की शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोप हैं, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था।

टॅग्स :मनीष सिसोदियासीबीआईआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी