लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: "महिलाएं बन रही हैं ढाल, बचा रही हैं हिंसा के आरोपियों को", सेना ने जारी किया बयान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 27, 2023 08:34 IST

भारतीय सेना ने मणिपुर शांति बहाली के संबंध में एक वीडियो जारी करके बताया है कि स्थानीय महिलाओं की भीड़ हिंसक गतिविधियों में शामिल आरोपियों को बचाने के लिए सैन्य कार्रवाई के खिलाफ आगे आ रही है और इस कारण सेना को शांति अभियान चलाने में परेशानी हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय सेना ने मणिपुर शांति बहाली के संबंध में जारी किया एक वीडियो सेना ने बताया कि स्थानीय महिलाओं की भीड़ हिंसक गतिविधियों में शामिल आरोपियों को बचा रही हैसेना ने कहा कि यह न केवल गैरकानूनी है बल्कि कानून-व्यवस्था की बहाली के लिए खतरनाक है

इंफाल:मणिपुर के हिंसाग्रस्त इलाकों में शांति बहाली में लगी हुई सेना ने बयान जारी करके कहा है कि हिंसक गतिविधियों में शामिल आरोपियों को बचाने के लिए सैन्य कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय महिलाओं की भीड़ आगे आ रही है और इस कारण सेना को शांति अभियान चलाने में परेशानी हो रही है।

इसके साथ ही सेना ने अपने बयान में यह भी कहा है कि सुरक्षाकर्मियों की आवाजाही में किसी भी प्रकार का गतिरोध पैदा करना न केवल गैरकानूनी है बल्कि कानून एवं व्यवस्था की बहाली के लिए भी बेहद खतरनाक है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने इस संबंध में सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सेना के जवानों के साथ कई महिलाएं बहस कर रही हैं और सुरक्षा बलों के अभियानों में जानबूझकर अवरोध पैदा कर रही हैं ताकि सेना के जवान हिंसा के आरोपियों के खिलाफ एक्शन न सकें।

सेना ने अपने ट्वीट में कहा, "मणिपुर में महिलाओं द्वारा जानबूझकर मार्गों को अवरुद्ध किया जा रहा है और सुरक्षा बलों के सैन्य संचालन में हस्तक्षेप किया जा रहा है। महिलाओं द्वारा किया जा रहा इस तरह का अनुचित हस्तक्षेप राज्य के जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए प्रयासत सुरक्षा बलों के खिलाफ गैर-कानूनी है। इसलिए भारतीय सेना शांति बहाल करने के हमारे प्रयास में जनता के सभी वर्गों से सैन्य कार्य के समर्थन की अपील करती है।"

दरअसल सेना को यह अपील इस कारण करनी पड़ी क्योंकि पिछले हफ्ते हुआ जब सुरक्षा बलों को प्रतिबंधित विद्रोही संगठन के 12 सदस्यों को रिहा करना पड़ा था, जिसमें विद्रोहियों का स्वयंभू लेफ्टिनेंट कर्नल मोइरांगथेम तम्बा भी शामिल था। लेफ्टिनेंट कर्नल मोइरांगथेम तम्बा साल 2015 में सेना के 6 डोगरा पर घात लगातर हमला करने का मास्टरमाइंड है, उस घटना में सेना के 18 जवान मारे गये थे।

मणिपुर में 24 जून को सेना के चलाये अभियान में कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के 12 विद्रोहियों को भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद के साथ पकड़ा था लेकिन महिलाओं और स्थानीय नेता के नेतृत्व में लगभग 1200-1500 की भीड़ ने सैन्य टुकड़ी को चारों ओर से घेर लिया और उन्हें सभी 12 विद्रोहियों को मौके पर ही रिहा करने का दबाव बनाने लगे। मौके पर मौजूद सैन्य अधिकारियों ने किसी भी तरह की हिंसा से बचने के लिए उन्हें रिहा कर दिया था।

टॅग्स :मणिपुरArmyManipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह