लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: पुलिस ने कहा, "5 अगस्त को नहीं लूटे गये थे सरकारी हथियार, ऐसी खबरें झूठी हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 6, 2023 13:09 IST

मणिपुर पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा है कि 5 अगस्त को घाटी के जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों और शस्त्रागारों से हथियार और गोला-बारूद लूटने की खबरें पूरी तरह से 'भ्रामक' हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर पुलिस ने 5 अगस्त की हिंसा में सरकारी शस्त्र लूटे जाने की खबरों का खंडन किया 5 अगस्त की हिंसा में शस्त्रागारों से हथियार और गोला-बारूद लूटने की खबरें पूरी तरह से 'भ्रामक' हैंअब तक घाटी के जिलों से 1057 हथियार और पहाड़ी जिलों से 138 हथियारों की बरामदगी हुई है

इंफाल: मणिपुर बीते मई से हिंसा की गिरफ्त में है। कूकी और मैतेई समुदाय के बीच हिंसक टकराव में अब तक 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा के इस माहौल में विभिन्न रिपोर्टों में कहा गया कि विद्रोहियों ने सरकारी शस्त्रागार को लूट लिया और पुलिस के हथियार हिंसक तत्वों के हाथों में चले गये। जिसके कारण मणिपुर में भयानक स्थिति बनी लेकिन अब मणिपुर पुलिस ने एक बयान जारी करके कहा है कि 5 अगस्त को घाटी के जिलों के विभिन्न पुलिस स्टेशनों और शस्त्रागारों से हथियार और गोला-बारूद लूटने की खबरें पूरी तरह से 'भ्रामक' हैं।

इस संबंध में मणिपुर पुलिस ने ट्विटर पर एक प्रेस नोट जारी करके कहा,"5 अगस्त 2023 को एक रिपोर्ट में कहा गया था कि घाटी के जिलों में विभिन्न पुलिस स्टेशनों और शस्त्रागारों से हथियारों और गोला-बारूद की लूटा गया था लेकिन यह जानकारी पूरी तरह से भ्रामक है"

मणिपुर पुलिस क कहना है कि सुरक्षा बलों से लूटे गए हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी के लिए पहाड़ी और घाटी इलाकों में लगातार छापेमारी चल रही हैं और अब तक घाटी के जिलों में 1057 हथियार और 14201 गोला-बारूद एवं पहाड़ी जिलों में 138 हथियार और 121 गोला-बारूद की बरामदगी की गई है।

पुलिस ने कहा, ''3 अगस्त को हुई हिंसा की घटना में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों और शरारती तत्वों से 15 हथियारों को बरामद किया।''

मणिपुर पुलिस ने अपने बयान में आगे कहा, "कल इंफाल-पश्चिम जिले के लिलोंग चाजिंग में तौपोकपी पुलिस चौकी के क्षेत्र में भीड़ द्वारा पुलिस दल से हथियार छीनने का प्रयास किया गया था। हालांकि, पुलिस बल सतर्क था और उन्होंने पीछा करके बदमाशों क गिरफ्तार कर लिया और हथियारों को भी बरामद कर लिया।''

मणिपुर पुलिस के अनुसार 5 अगस्त की शाम न्यू कीथेल्मनबी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मुंगचमकोम गांव में आतंकियों के साथ 5/9 जीआर और 21 एसएफ की संयुक्त टीम के बीच गोलीबारी हुई। इसके एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से एक एसएलआर, 01 मैगजीन और 50 राउंड गोली जब्त की गई।

मालूम हो कि मणिपुर हाईकोर्ट द्वारा राज्य सरकार को बहुसंख्यक मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजातियों की सूची में जोड़े जाने का आदेश दिया, जिसके विरोध में पर कूकी समुदाय ने आंदोलन शुरू किया और उसके कुछ दिनों बाद 3 मई को दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गई।

मणिपुर में मौजूदा हिंसक स्थिति पर संसद के मानसून सत्र में हंगामे की स्थिति बनी हुई है। विपक्षी दल संसद में 4 मई के वायरल वीडियो पर चर्चा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान की मांग कर रहे हैं। वायल वीडियो में कथित तौर पर हिंसक भीड़ ने मणिपुर में समुदाय विशेष की दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके परेड करायी थी।

टॅग्स :Manipur Policeमोदी सरकारसंसदसंसद मॉनसून सत्रParliament Monsoon Session
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए