लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: "प्रधानमंत्री ने मुझे सुबह 4.30 बजे फोन किया, अगले दिन भी सुबह 6 बजे फोन करके जगाया", अमित शाह ने पीएम मोदी की चिंता के बारे में कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 10, 2023 08:50 IST

अमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ बोलते हुए कहा कि मैं इस सदन के माध्यम से पूरे देश को बताना चाहता हूं कि मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री ने मुझे सुबह 4.30 बजे फोन किया और फिर अगले दिन सुबह 6 बजे मुझे फिर से फोन करके जगाया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने अविश्वास प्रस्ताव पर सरकार का बचाव करते हुए मणिपुर पर केंद्र की स्थिति स्पष्ट कीअमित शाह ने सदन को मणिपुर हिंसा के प्रति पीएम मोदी की संवेदना और चिंता से अवगत करायाशाह ने कहा कि केंद्र बेहद गंभीरता के साथ मणिपुर में स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रही है

नई दिल्ली: संसद के लोकसभा में विपक्ष द्वारा मोदी सरकार के खिलाफ पेश किये गये अविश्वास प्रस्ताव पर बुधवार को सरकार का बचाव करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हिंसक हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदना और चिंता को सदन से अवगत कराया गया।

विपक्षी नेता राहुल गांधी के अविश्वास प्रस्ताव पर दिये भाषण के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार बेहद गंभीरता के साथ मणिपुर में स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में प्रयासरत है। वहीं शाह से पूर्व बोलत हुए राहुल गांधी ने कहा, ''भाजपा ने मणिपुर में हिंदुस्तान को नुकसान पहुंचाया है। उनकी राजनीति ने मणिपुर में हिंदुस्तान को नुकसान पहुंचाया है।''

अमित शाह ने राहुल गांधी के आरोपों पर हमला किया और साथ में प्रधानमंत्री मोदी की मणिपुर के प्रति गहरी सोच को सदन के पटल पर रखते हुए कहा, “मैं इस सदन के माध्यम से पूरे देश को बताना चाहता हूं कि मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री ने मुझे सुबह 4.30 बजे फोन किया और फिर अगले दिन सुबह 6 बजे मुझे फिर से फोन करके जगाया। लगातार तीन दिनों तक हमने शांति सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली से कई काम किये।”

अमित शाह ने आगे कहा, "तीन दिनों तक लगातार हमने चौबीसों घंटे काम किया। हमने 16 वीडियो कॉन्फ्रेंस कीं। इसके साथ ही हमने फौरन 36,000 केंद्रीय पुलिस के जवानों को हालात नियंत्रण करने के लिए भेजा। केंद्रीय जवानों को वायुसेना के विमानों के जरिये मणिपुर में पहुंचाया गया। 4 मई को मुख्य सचिव और डीजीपी को बदला और सूरत से एक सलाहकार मणिपुर भेजा।"

लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ लगभग दो घंटे दिये अपने भाषण में शाह ने कहा, "मैं विपक्ष से सहमत हूं कि मणिपुर में हिंसा का चक्र चल रहा है और कोई भी ऐसी घटनाओं का समर्थन नहीं कर सकता है। वहां जो कुछ भी हुआ, वह शर्मनाक है। लेकिन विपक्ष द्वारा उन घटनाओं का राजनीतिकरण करना और भी शर्मनाक है।"

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीमणिपुरराहुल गांधीBJPकांग्रेसलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो