लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: संघ पदाधिकारी और उनके बेटे की तस्वीर महिलाओं के नग्न वायरल वीडियो के साथ जोड़कर सोशल मीडिया में फैलाया गया भ्रम, पुलिस ने दर्ज किया केस

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 24, 2023 10:37 IST

मणिपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर संघ पदाधिकारी और उनके बेटे की फोटो को कथिततौर पर 4 मई के दिन महिलाओं के नग्न परेड कराने वाली भीड़ से जोड़े जाने को लेकर भ्रामक पोस्ट के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर संघ पदाधिकारी और उनके बेटे को बदमान किये जाने का प्रयास किया गया पिता-पुत्र को कथिततौर पर 4 मई के दिन महिलाओं के नग्न परेड कराने वाली भीड़ से जोड़ा गयामणिपुर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है

इंफाल:मणिपुर पुलिस ने हिंसा के दौरान दो महिलाओं के साथ हुई बेहद बर्बर और अमानवीय घटना में फर्जी तरीके से सोशल मीडिया पर संघ पदाधिकारी और उनके बेटे की तस्वीर पोस्ट किये जाने के मामले में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार बीते रविवार रात को पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

पुलिस का आरोप है कि सोशल मीडिया पर संघ पदाधिकारी और उनके बेटे की फोटो के जरिये भ्रम फैलाया गया कि वो दोनों कथिततौर पर 4 मई के दिन महिलाओं के नग्न परेड कराने वाली भीड़ में सीधे तौर पर शामिल थे। दोनों पिता-पुत्र की तस्वीर को कुछ लोगों द्वारा फेसबुक और ट्विटर पर जानबूझकर पोस्ट किया गया ताकि राज्य की शांति व्यवस्था को धक्का पहुंचे और लोगों के बीच हिंसक उन्माद पैदा हो।

इस संबंध में मणिपुर पुलिस ने कहा कि साइबर क्राइम पुलिस थाने को मिली शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि संघ पदाधिकारी और उनके बेटे की फोटो का कोलाज बनाकर वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट के साथ सोशल मीडिया में पोस्ट किया गया है।

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लोगों को भावना को चोट पहुंचाने, पिता-पुत्र की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था के गंभीर उल्लंघन के इरादे से झूठी खबरें फैलाने का प्रयास किया गया है और मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि वह इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

मालूम हो कि मणिपुर में दो महिलाओं के नग्न वीडियो वायरल होने से देश और दुनिया भारी सकते हैं। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते गुरुवार को घटना को अमानवीय कृत्य बताते हुए घटना की कड़ी निदा की थी और कहा कि "शर्मनाक" घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मणिपुर में मई महीने से हिंसा जारी है। दरअसल कुकी को दिए जाने वाले आर्थिक लाभों में संभावित बदलावों को लेकर कुकी और मैतेई के बीच हिंसा हो रही है। हिंसा पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने मणिपुर में हजारों अर्धसैनिक और सेना की टुकड़ियों को तैनात किया है लेकिन बावजूद इसके छिटपुट स्तर पर हिंसा और हत्याओं का सिलसिला अब भी जारी है। मणिपुर हिंसा में अब तक कम से कम 125 लोग मारे गए हैं और 40,000 से अधिक लोगों को बेघर होना पड़ा है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :मणिपुरआरएसएसSanghसोशल मीडियाफेसबुकट्विटरTwitter
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos