लाइव न्यूज़ :

Manipur: तामेंगलोंग में झड़प के बाद निषेधाज्ञा लागू, 25 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2025 10:45 IST

Manipur: अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक बंगले में आग लगा दी गई।

Open in App

Manipur:मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में नागा समुदाय के दो गांवों में भूमि विवाद को लेकर हुई झड़पों में 12 सुरक्षाकर्मियों सहित कम से कम 25 लोग घायल हो गए, जिसके बाद जिले के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार शाम को उस समय हुई जब ओल्ड तामेंगलोंग गांव के लगभग 2,000 निवासी भूमि विवाद पर एक ज्ञापन सौंपने के लिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर जा रहे थे।

इसी बीच, दाइलोंग गांव के निवासियों ने इन लोगों पर कथित तौर पर पथराव किया, जिसके कारण झड़प हुई। उन्होंने बताया कि दाइलोंग के समर्थन में पास के दुइगाइलोंग गांव के लोग भी झड़प में शामिल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक बंगले में आग लगा दी गई।

उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने बताया कि हिंसा में 12 सुरक्षाकर्मियों समेत कम से कम 25 लोग घायल हुए हैं।

झड़पों के बाद जिला मुख्यालय शहर और सीमावर्ती इलाकों दाइलोंग, दुइगाइलोंग और ओल्ड तामेंगलोंग में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। अधिसूचना में कहा गया है कि अगले आदेश तक प्रतिबंध लागू रहेंगे।

इंफाल के एक अधिकारी ने बताया कि नागा समुदाय तामेंगलोंग में रहता है और यह झड़प दो गांवों के बीच सीमा विवाद से उपजी है। उन्होंने कहा कि इस घटना का मई 2023 में मेइती-कुकी जो समुदाय के बीच शुरू हुए जातीय टकराव से कोई संबंध नहीं है।

टॅग्स :मणिपुरManipur PoliceImphal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट