लाइव न्यूज़ :

पत्रकार को मिली पीएम मोदी और मुख्यमंत्री की आलोचना करने की सजा, देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 1, 2018 08:53 IST

27 नवंबर को मणिपुर के पत्रकार किशोरचंद्र वांगकेम को एनएसए के तहत पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया था और पश्चिम इम्फाल में सीजेएम अदालत ने मामले में जमानत देने के 24 घंटों से भी कम समय बाद जेल भेजा था

Open in App

मणिपुर के पत्रकार किशोरचंद्र वांगकेम को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनपर बीजेपी की अगुवाई वाली मणिपुर सरकार की आलोचना करने का आरोप है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर पत्रकार ने मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। बताया जा रहा है कि पत्रकार ने सोशल मीडिया फेसबुक पर पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री एन बीरेन के खिलाफ कुछ अपमानजनक पोस्ट किए हैं। 

पीएम मोदी के खिलाफ भी की आपत्तिजनक टप्पणियां

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, 27 नवंबर को एनएसए के तहत पत्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया था और पश्चिम इम्फाल में सीजेएम अदालत ने मामले में जमानत देने के 24 घंटों से भी कम समय बाद जेल भेजा था। कोर्ट ने कहा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा के मौलिक अधिकार के तहत भी जिस तरह की टिप्पणियां भारत के प्रधानमंत्री और मणिपुर के मुख्य मंत्री के खिलाफ   की गईं, वो नहीं करनी चाहिए थी। कोर्ट ने इसे राजद्रोह कहा है। 

19 नवंबर को अपलोड किए गए दो वीडियो

जानकारी के मुताबिक, '19 नवंबर को अंग्रेजी और मीतोई दोनों भाषाओं में वीडियो अपलोड हुए हैं, जिसमें पत्रकार कहते दिख रहे हैं, "मैं यह जानकर दुखी और चौंक गया हूं कि मणिपुर की वर्तमान सरकार झांसी की रानी की जयंती मना रही हैऔर मुख्यमंत्री खुद दावा करते हैं कि बीजेपी सरकार भारत के एकीकरण या स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका में उनकी भूमिका के लिए इसे देख रही है। लेकिन ... मणिपुर के साथ उसका कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन फिर भी केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने ऐसा करने के लिए कहा था इसलिए राज्य में सीएम ये कर रहे हैं।'

केन्द्र की कठपुतली हैं राज्य के मुख्यमंत्री 

पत्रकार ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को केंद्र सरकार की "कठपुतली" कहते हुए कहा, "विश्वासघात न करें, मणिपुर के स्वतंत्रता सेनानी का अपमान न करें। मणिपुर के वर्तमान स्वतंत्रता संग्राम का अपमान मत करो। मणिपुर के लोगों का अपमान मत करो। इसलिए, मैं यह फिर से कह रहा हूं, आप, मुख्यमंत्री मुझे आओ और मुझे दोबारा गिरफ्तार करें, लेकिन मैं अभी भी आपको कहूंगा ... हिंदुत्व की कठपुतली है। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

टॅग्स :मणिपुरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज