लाइव न्यूज़ :

Manipur Election Results 2022: शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे, भाजपा 11 तो कांग्रेस 7 सीट पर आगे, गिनती अभी भी जारी

By आजाद खान | Updated: March 10, 2022 10:31 IST

Manipur Election Results 2022: निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भाजपा छह, जदयू दो और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देचुवान आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे है।यहां पर भाजपा 11, जबकि कांग्रेस सात सीटों पर आगे चल रही है।मणिपुर में 60 विधानसभा सीटें हैं।

Manipur Election Results 2022:मणिपुर विधानसभा चुनाव की शुरुआती दौर की मतगणना में भाजपा 11, जबकि कांग्रेस सात सीटों पर आगे थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्त अनुपालन के बीच गुरूवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। 

अधिकारियों के मुताबिक, 26 विधानसभा क्षेत्रों से उपलब्ध कराए गए शुरुआती रुझानों में भाजपा 11, जबकि कांग्रेस सात सीटों पर आगे चल रही थी। उन्होंने बताया कि जनता दल (यूनाइडेट) के प्रत्याशी तीन सीटों पर तथा नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार दो सीटों पर आगे थे। वहीं, निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भाजपा छह, जदयू दो और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही थी। 

मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए गुरूवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरण में हुआ था। पूर्वोत्तर राज्य के 12 समर्पित केंद्रों में चल रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवारों सहित 265 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। 

चुनाव बाद सर्वेक्षणों में राज्य में भाजपा को 23 से 43 सीट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को 17 सीट पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। एक चुनाव अधिकारी ने कहा, ‘‘मतगणना डाक मतपत्रों की गिनती के साथ सुबह आठ बजे शुरू हो गई। इसके बाद मतगणना के लिए अधिसूचित 41 सभागारों में सुबह साढ़े आठ बजे ईवीएम के जरिए डाले गए मतों की गिनती आरंभ होगी।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022मणिपुर विधानसभा चुनाव 2022मणिपुरBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला