लाइव न्यूज़ :

Manipur: CM एन.बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, राज्य में डेढ़ साल से ज्यादा समय से हो रही हिंसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2025 06:44 IST

Manipur:सुबह सिंह ने नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की।

Open in App

Manipur:मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 9 फरवरी को इंफाल में राज्य के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव की संभावना ने उनके इस्तीफे में अहम भूमिका निभाई। जानकारी के मुताबिक, उन्हें नई नियुक्ति होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहने को कहा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को भाजपा विधायकों से समर्थन मिलने का भरोसा है, जो कथित तौर पर सिंह के नेतृत्व से नाखुश थे। मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने केंद्र को मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। 

अपने इस्तीफे में सिंह ने कहा, "अब तक मणिपुर के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। मैं हर मणिपुरी के हितों की रक्षा के लिए समय पर कार्रवाई, हस्तक्षेप, विकास कार्य और विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार का बेहद आभारी हूं।"

एन बीरेन सिंह ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब मणिपुर में करीब डेढ़ साल से जातीय हिंसा जारी है। राज्य में हालात बेकाबू है और अभी तक हिंसा शांत नहीं की गई है।

टॅग्स :मणिपुरBJPकांग्रेसImphal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार