लाइव न्यूज़ :

मणिपुर: महिलाओं को नग्न घुमाने पर गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को किया आग के हवाले, अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 21, 2023 09:44 IST

मणिपुर, जो धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की ओर लौट रहा था, 4 मई को सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर तनाव की चपेट में आ गया है, जिसमें दो महिलाओं को दर्जनों पुरुषों द्वारा नग्न परेड करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो बुधवार देर रात सोशल मीडिया पर सामने आया।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में नग्न महिलाओं को घुमाने की घटना से लोगों में आक्रोश भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग अब तक चार आरोपी गिरफ्तार

इंफाल: भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में दो महिलाओं को नग्न सड़कों पर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में आक्रोश की भावना है। दिल दहला देने वाले वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने इसके मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, गिरफ्तारी के बाद गुस्साई मणिपुर की भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है जिसके बाद शुक्रवार को लोगों ने आरोपी के घर को जला डाला। 

वहीं, पुलिस ने अब तक इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चार आरोपियों के अलावा पूरी भीड़ थी जिसमें सभी पुरुष मौजूद थे और दोनों महिलाओं को निवस्त्र करके घुमा रहे थे। जानकारी के अनुसार, वीडियो में मणिपुर के कांगपोकपी जिले में मैतई समुदाय की महिलाओं का है जिन्हें कुकी समुदाय के लोग नग्न घुमा रहे हैं।

कांगपोकपी जिले के एक गांव में हुई यह घटना 4 मई की बताई जा रही है जिसका वीडियो अब वायरल होने के बाद इसमें कार्रवाई की गई है। पूरे देश में वीडियो को लेकर भारी आक्रोश है और वीडियो में दिख रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने की लोग मांग कर रहे हैं।

वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए, मणिपुर पुलिस ने बुधवार रात को थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया था।

गुरुवार को, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि घटना की गहन जांच चल रही है और संभावित मृत्युदंड सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मणिपुर में मैतई और कुकी समुदाय के जातीय हिंसा में अब तक 150 से अधिक लोग मारे गए हैं और कई घायल हुए हैं। यह सब उस वक्त हुआ जब मैतई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किया गया था।

मैतेई राज्य की आबादी का लगभग 53 प्रतिशत हिस्सा हैं और ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं, जबकि आदिवासी, जिनमें नागा और कुकी शामिल हैं, 40 प्रतिशत हैं और ज्यादातर पहाड़ी जिलों में रहते हैं।

गौरतलब है कि वीडियो में दिख रही महिलाएं पहाड़ी राज्य के युद्धरत समुदायों में से एक से थीं। भीड़ ने कथित तौर पर एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार भी किया और जब उसके भाई ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उसकी हत्या कर दी गई। 

टॅग्स :मणिपुरभारतवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील