लाइव न्यूज़ :

मणिपुर के दो अलगाववादियों ने ब्रिटेन में 'निर्वासन में मणिपुर सरकार' की घोषणा की, राजा लेशेम्बा बोले- मेरा नाम घसीटा गया

By विनीत कुमार | Updated: October 30, 2019 17:03 IST

मणिपुर: लेशेम्बा ने कहा, 'मैं इसकी कड़े शब्दों में आलोचना करता हूं। ये हैरान करने वाला है कि दो अलगाववादियों ने मेरा नाम इसमें घसीटा है। इससे समाज में नकारात्मकता फैलेगी।' 

Open in App
ठळक मुद्देराजा लेशेम्बा सनाजाओबा का प्रतिनिधित्व करने का दावा कर रहे हैं मणिपुर के दो अलगाववादीमुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा- FIR दर्ज, मामला स्पेशल क्राइम ब्रांच को भेजा गया

राजा लेशेम्बा सनाजाओबा का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हुए मणिपुर के दो असंतुष्ट नेताओं के मंगलवार को ब्रिटेन में ‘निर्वासन में मणिपुर सरकार’ की शुरुआत की घोषणा की मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने आलोचना की है। साथ ही भूतपूर्व राजा लेशेम्बा ने भी इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि ये उनके लिए हैरान करने वाली बात है क्योंकि उनका नाम इसमें घसीटा गया है।

लेशेम्बा ने कहा, 'मैं इसकी कड़े शब्दों में आलोचना करता हूं। ये हैरान करने वाला है कि दो अलगाववादियों ने मेरा नाम इसमें घसीटा है। इससे समाज में नकारात्मकता फैलेगी।' 

वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कहा, 'सरकार इसे काफी गंभीरता से ले रही है और राज्य के खिलाफ युद्ध छेड़ने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई है। इस केस को तत्काल जांच के लिए स्पेशल क्राइम ब्रांच को भेजा गया है। इस बारे में विस्तृत जानकारी मिलने के बाद केस को एनआईए को सौंपा जाएगा क्योंकि वे दूसरे देश से काम कर रहे हैं।' 

गौरतलब है कि लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए याम्बेन बीरेन ने ‘मणिपुर स्टेट काउंसिल का मुख्यमंत्री’ और नरेंगबाम समरजीत ने ‘मणिपुर स्टेट काउंसिल का रक्षा और विदेश मंत्री’ होने का दावा किया।

उन्होंने कहा कि वे ‘मणिपुर के महाराजा’ की ओर से बोल रहे हैं और औपचारिक तौर पर निर्वासन में ‘मणिपुर स्टेट काउंसिल’ की सरकार शुरू कर रहे हैं। बीरेन और समरजीत ने इस दौरान दस्तावेज भी पेश किए जिनमें यह दिखाया गया कि इस साल अगस्त में उन्हें राजनीतिक रूप से ब्रिटेन में शरण मिली है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :मणिपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह