लाइव न्यूज़ :

मेंगलुरु में ऑटोरिक्शा में विस्फोट के तार आतंकवाद से जुड़े हैं! कर्नाटक के डीजीपी ने कहा - गंभीर नुकसान पहुंचाने की थी कोशिश

By भाषा | Updated: November 20, 2022 14:03 IST

मेंगलुरु में ऑटोरिक्शा में हुए विस्फोट के तार अब आतंकवाद से जुड़ते नजर आ रहे हैं। कर्नाटक के डीजीपी ने कहा है कि ये आतंकवादी कृत्य था और इसका उद्येश्य गंभीर नुकसान पहुंचाना था।

Open in App

बेंगलुरु: कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रवीण सूद ने रविवार को कहा कि मेंगलुरु में एक चलते ऑटोरिक्शा में हुआ विस्फोट ‘‘आतंकवाद का कृत्य’’ है। डीजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘अब इसकी पुष्टि हो गई है। विस्फोट दुर्घटनावश नहीं हुआ, बल्कि आतंकवाद का कृत्य है जिसका उद्देश्य गंभीर नुकसान पहुंचाना था।

कर्नाटक राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ गहनता से जांच कर रही है।’’ यह विस्फोट एक थाने के पास एक ऑटोरिक्शा में शनिवार शाम को हुआ जिसमें एक यात्री और चालक घायल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि विस्फोट में घायल हुए लोगों को अच्छा इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन वे अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें जो सूचना मिली है उससे पता चलता है कि इस घटना के पीछे बहुत बड़ा षड्यंत्र था। दोषियों के आतंकवादी संगठनों से ताल्लुक होने की बात स्पष्ट है।’’ ज्ञानेंद्र ने कहा कि राज्य की पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है तथा एक या दो दिन में सभी जानकारियां सामने आ जाएंगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विस्फोट एक कुकर में हुआ जिसमें डेटोनेटर, तार और बैटरी लगी हुई थीं।

उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण ऑटोरिक्शा को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह भी संदेह है कि यह अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश में आत्मघाती धमाके का एक नाकाम प्रयास हो। पुलिस ने बताया कि मेंगलुरु में हुआ विस्फोट कोयंबटूर में हुए कार विस्फोट से मिलता-जुलता है। शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से बचने की अपील की। 

टॅग्स :कर्नाटकआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज