लाइव न्यूज़ :

Mandi Lok Sabha Election: कंगना रन्नौत से टक्कर लेने मैदान में उतरेगा यह उम्मीदवार, 13 अप्रैल को होगी घोषणा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 8, 2024 16:41 IST

Mandi Lok Sabha Election: मंडी लोकसभा से बीजेपी ने अभिनेत्री कंगना रन्नौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। कंगना लगातार मंडी लोकसभा में प्रचार-प्रसार कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने कंगना रन्नौत को बनाया मंडी लोकसभा सीट से उम्मीदवार कांग्रेस 13 अप्रैल को करेगी घोषणा, कौन होगा कंगना के सामने उम्मीदवार मंडी से कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें कभी अपने दुश्मन को कमजोर नहीं समझना चाहिए

Mandi Lok Sabha Election: मंडी लोकसभा से बीजेपी ने अभिनेत्री कंगना रन्नौत को अपना उम्मीदवार बनाया है। कंगना लगातार मंडी लोकसभा में प्रचार-प्रसार कर रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की टिकट पर कंगना के सामने कौन होगा। इस संबंध में ताजा जानकारी आई है। इस सीट पर किस उम्मीदवार को उतारा जाए। इसे लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की घंटों की बैठक हुई है। हिमाचल प्रदेश में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि चुनाव को लेकर चर्चा हुई है कि हमें राज्य के चुनावी मोड में कैसे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारी अच्छी चर्चा हुई। इस बात पर आम सहमति है कि हर सीट पर सबसे मजबूत उम्मीदवार को मैदान में उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि सीईसी की अगली बैठक 13 अप्रैल को होगी। इस बैठक में तय होगा कि मंडी से किसे टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह ने वहां लंबे समय तक काम किया है। आखिरकार पार्टी को फैसला करना है। पक्ष-विपक्ष को ध्यान में रखना होगा, हम सिर्फ लड़ेंगे नहीं बल्कि जीतने के लिए लड़ेंगे, हम निश्चित रूप से जीतेंगे। बताते चले कि मौजूदा समय में मंडी लोकसभा से कांग्रेस की प्रतिभा सिंह सांसद हैं। चलिए जानते हैं वह क्या कहती हैं।

दुश्मन को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए

मंडी से कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें कभी अपने दुश्मन को कमजोर नहीं समझना चाहिए। हमें विकास के लिए काम करना है। हम निश्चित रूप से काम करेंगे। मुद्दों पर लड़कर इस सीट को जीतेंगे। देखिए जनता को तय करना है कि वह किसे अपना सांसद बनाना चाहते हैं।

वहीं, कंगना रन्नौत के खाने को लेकर चल रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि हमें उस पर टिप्पणी करने की ज़रूरत नहीं है कि वह क्या खाती है। उसकी निजी जिंदगी में दखल नहीं देना चाहिए। हालांकि, अपनी दावेदारी को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है।

टॅग्स :हिमाचल प्रदेशकंगना रनौतकांग्रेसBJPसोशल मीडियावायरल वीडियोलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब