लाइव न्यूज़ :

जनादेश स्वीकार्य, आत्मविश्लेषण करेंगे और गलतियां सुधारेंगे: कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 2, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो मई कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रविवार को कहा कि वह जनादेश को स्वीकार करती है तथा वह इसका विश्लेषण करेगी और गलतियां सुधारेगी।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात पर जोर भी दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही एकमात्र मजबूत विकल्प है।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस असम और केरल में सत्ता में वापसी करने में विफल रही, जहां वह मुख्य विपक्षी दल थी। पश्चिम बंगाल में उसका सफाया हो गया तो पुडुचेरी में भी उसे हार मिली है। तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है।

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इन चुनाव परिणामों को पूरी विनम्रता और ज़िम्मेदारी से स्वीकार करते हैं। इस विषय पर कोई दो राय नहीं हो सकती कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हैं, विशेषकर असम और केरल विधानसभा के चुनाव परिणाम हमारे लिए चुनौतीपूर्ण भी हैं और आशा के विपरीत भी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम चुनाव हारे हैं, पर न ही हिम्मत हारी, न मनोबल खोया और न ही आगे बढ़ते रहने का संकल्प। कांग्रेस पार्टी इन चुनाव परिणामों का पार्टी मंच पर विधानसभावार विश्लेषण करेगी और जहां जो भी कमियां रही है, भविष्य के लिए उन्हें सुधार कर हम और गंभीरता से काम करेंगे।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘असम और केरल के चुनाव परिणाम हमारे लिए चिंतन का विषय हैं। इन दोनों ही राज्यों में हमारे कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मिलकर धरातल पर कड़ी मेहनत की, पर जनता का मत फिर भी हमारे पक्ष में नहीं रहा। दोनों ही राज्यों में हम एक ज़िम्मेदार विपक्ष के रूप में जनता की समस्याओं को सदन में भी और सदन के बाहर भी पूरी ताकत से उठाएंगे।’’

सुरजेवाला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत की बधाई दी और कहा कि यह भाजपा के ‘विभाजनकारी एजेंडे, धनबल और बाहुबल’ की हार है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम असम में भारतीय जनता पार्टी व सर्वानंद सोनोवाल को जीत की मुबारकबाद देते हैं। हम केरल में एलडीएफ व पिनराई विजयन को भी जीत की शुभकामनाएं देते हैं। हमें उम्मीद है कि वो न केवल अपने चुनावी वादों पर खरा उतरेंगे, बल्कि महामारी के इस माहौल में हर जीवन की रक्षा हेतु अपनी सरकार की पूरी ताकत लगाएंगे। ’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘तमिलनाडु में हम द्रमुक गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़े। जनता ने भाजपा और अन्नाद्रमुक के गठबंधन को नकारकर हमारे गठबंधन में विश्वास जताया है। हम जनाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और प्रदेश की प्रगति के लिए कार्य करेंगे।’’

देश में कोरोना संकट का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘इस वक्त चुनावों से भी बड़ी प्राथमिकता देश को कोविड के संकट से उबारने की है। कांग्रेस पार्टी, युवा कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता लोगों की हर संभव सहायता कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा केंद्र की मोदी सरकार से अनुरोध है कि अब चुनावी जोड़-तोड़ से निकलकर कोविड संक्रमण से अप्रत्याशित तौर से जूझ रही देश की जनता के लिए इलाज, जीवनरक्षक दवाइयों, अस्पताल, बेड व ऑक्सीजन के बंदोबस्त पर ध्यान दें तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम पर एक राष्ट्रीय नीति बनाकर काम करें। यही सच्ची देश सेवा है।’’

एक सवाल के जवाब में सुरजेवाला ने कहा, ‘‘इस देश का सुदृढ़ संचालन केवल कांग्रेस कर सकती है। हम क्षेत्रीय नेताओं की जीत को स्वीकार करते हैं। लेकिन कांग्रेस ही एकमात्र राजनीतिक दल है जिसके पास अनुभव भी है और पूरे देश के लिए सोच भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम