लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार हुआ कैटरीना कैफ-विक्की कौशल को धमकी देने वाला शख्स, आरोपी एक्ट्रेस संग करना चाहता था शादी

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 25, 2022 16:11 IST

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने उन्हें और कैटरीना कैफ को धमकी देने वाले एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल, पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी की पहचान मनविंदर सिंह के रूप में हुई है।सिंह को एक संघर्षशील अभिनेता और कैटरीना का बहुत बड़ा फैन कहा जाता है।वह एक्ट्रेस से शादी करना चाहता था और इसी वजह से पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार परेशान कर रहा था।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुंबई पुलिस ने सोमवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मनविंदर सिंह के रूप में हुई है। सिंह को एक संघर्षशील अभिनेता और कैटरीना का बहुत बड़ा फैन कहा जाता है। 

वह एक्ट्रेस से शादी करना चाहता था और इसी वजह से पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार परेशान कर रहा था। वह इंस्टाग्राम पर कैटरीना कैफ के साथ अपनी एडिटेड वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करता था। बता दें कि इससे पहले सांताक्रूज पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने कहा कि विक्की कौशल सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने आए थे। कौशल ने कहा कि आरोपी इंस्टाग्राम पर धमकी भरे मैसेज पोस्ट कर रहा था। उन्होंने कहा कि वह आदमी कैटरीना कैफ का पीछा भी कर रहा था और उसे धमका रहा था। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में आलीशान सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधे थे।

टॅग्स :कैटरीना कैफविक्की कौशलइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील