लाइव न्यूज़ :

आठ साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या के दोषी को मौत की सजा

By भाषा | Updated: September 3, 2021 17:48 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पिछले साल आठ साल की एक बच्ची के बलात्कार और हत्या के दोषी एक व्यक्ति को शुक्रवार को एक विशेष अदालत ने मौत की सजा सुनाई। अशोक नामक आरोपी पर ‘यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पिछले साल चार अगस्त को बच्ची बेर तोड़ने गई थी जब अशोक उसे बहला फुसलाकर खेत में ले गया तथा उससे बलात्कार किया। इसके बाद उसने बच्ची का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। गन्ने के खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ था जिसके बाद उसकी पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई थी। बाद में अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो