लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो के नजफगढ़ स्टेशन पर एक शख्स ट्रेन के आगे कूदा, मौके पर ही मौत

By भाषा | Updated: July 31, 2023 13:03 IST

दिल्ली मेट्रो के नजफगढ़ स्टेशन पर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। एक शख्स नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Open in App

नयी दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के नजफगढ़ स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन के सामने कथित तौर पर कूदने से 31 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सुबह नौ बजकर 26 मिनट पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गया है।

मृतक की पहचान नजफगढ़ के प्रेम नगर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए।

कुमार उत्तराखंड के देवप्रयाग में ग्रंथपाल (लाइब्रेरियन) था। पुलिस ने बताया कि कुमार शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम के मुताबिक, 15 से 20 मिनट में सेवाएं सामान्य हो गईं।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली-एनसीआरदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप