लाइव न्यूज़ :

केरलः बाढ़ से निपटने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान डूबा शख्स, अस्पताल में हुई मौत, मुख्यमंत्री ने जांच का आदेश दिया

By भाषा | Updated: December 31, 2022 07:22 IST

केरल राज्य मानवाधिकार आयोग (केएसएचआरसी) ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने इस संबंध में मुख्य सचिव वी पी जॉय को निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को आयोजित मॉक ड्रिल में बिनु सोमन (34) कीझवईपुर के पास मणिमाला नदी में डूबता नजर आया था।आयोग ने एक मानवाधिकार कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया है।

तिरुवनंतपुरमः केरल सरकार ने पथनमथिट्टा में एक नदी में आयोजित 'मॉक ड्रिल' में हिस्सा लेने के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में शुक्रवार को विभागीय जांच का आदेश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने इस संबंध में मुख्य सचिव वी पी जॉय को निर्देश दिया। उसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पथनमथिट्टा के जिलाधिकारी दिव्या एस अय्यर ने घटना के संबंध में एक प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सौंपी है।

बाढ़ से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन एजेंसियों की तैयारियों का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित मॉक ड्रिल में बिनु सोमन (34) कीझवईपुर के पास मणिमाला नदी में डूबता नजर आया था जो स्वयंसेवक के रूप में काम करता था। हालांकि, बिनु सोमन को बचाया गया था और अधिकारियों ने तिरुवल्ला के एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था, बाद में दिन में उसकी मृत्यु हो गई। इससे पहले, केरल राज्य मानवाधिकार आयोग (केएसएचआरसी) ने इस घटना के सिलसिले में मामला दर्ज किया और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी।

आयोग ने एक मानवाधिकार कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अगर बचाव कर्मी समय पर पहुंच जाते तो बिनु सोमन की जान बचाई जा सकती थी। मानवाधिकार कार्यकर्ता ने कहा कि बिना किसी एहतियात के आयोजित मॉक ड्रिल मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन था और सोमन की दुखद मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

केएसएचआरसी की सदस्य वी के बीना कुमारी ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) के प्रमुख और पथनमथिट्टा के जिलाधिकारी को उन परिस्थितियों की जांच करने के बाद अगले 15 दिनों के भीतर एक स्पष्टीकरण रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, जिसके कारण यह त्रासदी हुई थी। आयोग इस संबंध में रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेगा। बाढ़ और भूस्खलन से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम की तैयारियों का आकलन करने के लिए बृहस्पतिवार को पथनमथिट्टा जिले में विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। 

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल