लाइव न्यूज़ :

मुंबई में ऑटोरिक्शा पलटने से व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: September 1, 2021 16:09 IST

Open in App

मुंबई में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर बुधवार को एक ऑटोरिक्शा के पलट जाने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। वकोला थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कर्नाटक के बेलगाम के निवासी यलप्पा बलप्पा नाइक के रूप में हुई है। दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हुई जब व्यक्ति उपनगर अंधेरी की ओर जा रहा था। व्यक्ति सेना में काम करता था। नाइक किसी काम से मुंबई आए थे और ऑटोरिक्शा से यात्रा कर रहे थे। ड्राइवर ने ऑटोरिक्शा पर नियंत्रण खो दिया जिसके कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर अग्रीपाड़ा बस स्टॉप के पास यह पलट गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि नाइक सड़क पर गिर गए और उनके सिर में चोट आई, जबकि ऑटोरिक्शा चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बाद में इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और ऑटोरिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि वकोला पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ 304-ए (लापरवाह कृत्य के कारण किसी की मौत) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तेज रफ्तार कार के सामने फिसला स्कूटर, दूर तक घसीटता गया चालक; मौत

क्राइम अलर्टDelhi News: दिन दहाड़े रोहिणी में बदमाशों ने की 20 राउंड फायरिंग, कारोबारी को बनाया निशाना; हमले के समय का CCTV वायरल

ज़रा हटकेVIDEO: बेंगलुरु में दिन दहाड़े युवती पर हमला, प्रपोजल ठुकराने पर मारा थप्पड़; CCTV में कैद हुआ वाकया

क्राइम अलर्टVIDEO: रेस्टोरेंट ने बनाया 30000 हजार का बिल, ग्राहक के विवाद करने पर बाउंसरों ने पीटा; CCTV में कैद हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा

ज़रा हटकेVIDEO: हरियाणा रोडवेज बस से बाइक की टक्कर, हवा में उछले सवार; खौफनाक मंजर देख उड़े होश

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो