लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी ने नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव के बयान को दोहराया, बोलीं- "लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा से समान दूरी रखेंगे"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 23, 2023 22:17 IST

ममता बनर्जी ने भुवनेश्वर में नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी रखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से की मुलाकात ममता बनर्जी ने कहा वो भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाकर लोकसभा चुनाव में उतरेंगीअनौपचारिक मुलाकात में ममता और नवीन ने लोकसभा चुनाव के सभी संभावनाओं पर चर्चा की

भुवनेश्वर: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर तीसरे मोर्चे के विकल्प को उभार रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ मुलाकात के बाद ठीक वही बात कही, जो कुछ दिनों पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कोलकाता में सीएम बनर्जी से मुलाकात के समय पत्रकारों से कही थी।

ममता बनर्जी ने गुरुवार को राहुल गांधी को सूरत की कोर्ट द्वारा 'मोदी' उपनाम के संबंध में सुनाई गई सजा के इतर जाते हुए भुवनेश्वर में नवीन पटनायक से मुलाकात के बाद कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी रखते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में जनता के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतरेंगी।

दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार में सहयोगी रह चुकी तृणमूल कांग्रेस और बीजू जनता दल के दोनों नेताओं ने अनौपचारिक मुलाकात में आने वाली लोकसभा चुनाव के सभी संभव संभावनाओं पर चर्चा की।

डेक्कन हेराल्ड के मुताबिक तृणमूल नेत्री ममता बनर्जी और बीजद प्रमुख नवीन पटनायक ने देश की मौजूदा सियासी हालात पर चिंता जताते हुए देश की संघीय व्यवस्था को मजबूत बनाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के बारे में अपनी चिंताओं को एक-दूसरे के साथ साझा किया। लेकिन आगामी लोकसभा के लिए क्या रणनीति अपनाएंगे इस मुद्दे पर दोनों दलों ने खामोशी अख्तियार कर लिया और कुछ भी कहने से परहेज किया।

लेकिन ममता बनर्जी के कांग्रेस और भाजपा के समान विरोध और समान दूरी की रणनीति पर नवीन पटनायक भी सपा नेता अखिलेश यादव की तरह सहमत नजर आये। दोनों नेताओं ने आपसी बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। जिसमें ममता बनर्जी ने कहा, "हमने देश की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ-साथ संघीय व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने संबंधी कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत की।"

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने कहा कि विपक्षी नेताओं के बीच कई ऐसे मुद्दे हो सकते हैं, जिन पर नेताओं की राय अलग हो सकती है। मैं आपके सामने उन विषयों पर चर्चा नहीं करूंगी। कुछ ऐसा मुद्दे हैं, जिनका मैं समर्थन नहीं करती और कुछ मुद्दों पर वो मेरा समर्थन नहीं करते हैं। लेकिन हम देश के मुख्य मुद्दों पर आपस में साथ हैं।

वहीं नवीन पटनायक ने ममता बनर्जी के साथ मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात करार दिया। उन्होंने कहा, “हमारे बीच गंभीर राजनीतिक मामलों पर कोई गहन चर्चा नहीं हुई। हमने यह जरूर कहा कि भारत में संघीय ढांचा स्थायी और मजबूत रहना चाहिए।”

मालूम हो कि पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुल मिलाकर लोकसभा की 63 सीटें हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजू जनता दल ने ओडिशा में 12 सीटें और बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थीं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल से 18 और ओडिशा से 8 सीटें जीती थी।

टॅग्स :ममता बनर्जीनवीन पटनायकपश्चिम बंगालओड़िसालोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?