लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीके पर जनता को गुमराह कर रही हैं ममता बनर्जी: नड्डा

By भाषा | Updated: April 26, 2021 15:52 IST

Open in App

मालदा (पश्चिम बंगाल), 26 अप्रैल भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कोविड-19 रोधी टीके, बाहरी-भीतरी सहित अन्य कई मुद्दों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह दावा भी किया कि ममता बनर्जी ने भाजपा नेतृत्व के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया जबकि भाजपा का व्यवहार राज्य की संस्कृति और विरासत के अनुकूल रहा।

डिजीटल माध्यम से यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, ‘‘आठ चरणों के चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी ने जनता को गुमराह करने और बाहरी-भीतरी तथा संस्कृति का इस्तेमाल करते हुए लोगों को उकसाने के सभी प्रयास किए।’’

राज्य में 29 अप्रैल को आखिरी चरण के चुनाव के तहत मतदान होना है। दो मई को मतों की गिनती की जाएगी।

यह दावा करते हुए कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संदेश को देश के कोने-कोने में प्रसारित करने में भाजपा ने कोई कसर नहीं छोड़ी, नड्डा ने कहा, ‘‘आप (ममता बनर्जी) बाहरी हैं और हम सभी भीतरी हैं।’’

ज्ञात हो कि ममता बनर्जी अपनी चुनावी सभाओं में भाजपा नेताओं को बाहरी बताकर उनपर राज्य में कोविड-19 का संक्रमण फैलाने का आरोप लगताी रही हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्ला भाषा की मिठास की अक्सर तारीफ करते हैं लेकिन ‘‘आप (ममता बनर्जी) जिस भाषा का इस्तेमाल करती हैं क्या वह बंगाल की संस्कृति है’’।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भाजपा ही है जिसने बंगाल की संस्कृति और विरासत का सम्मान किया जबकि ममता बनर्जी ने अपनी अमर्यादित भाषा से राज्य का अपमान किया है। हमने राज्य की परंपरा के अनुकूल व्यवहार किया है और जनता के बीच अपनी बात रखी है।’’

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक तरफ तो टीकों की उपलब्धता को लेकर झूठे आरोप लगाती हैं वहीं दूसरी तरफ वह प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठकों में नहीं जाती।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री भी हैं लेकिन वह टीकों की उपलब्धता को लेकर जनता में झूठ फैला रही हैं और लोगों के बीच भय का माहौल बना रही हैं।

उन्होंने ममता बनर्जी पर राज्य में राजनीतिक हिंसा को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की जनता अपने मतों से इसका जवाब देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब