लाइव न्यूज़ :

'मोदी हटाओ देश बचाओ' के नारे के साथ ममता बनर्जी का धरना हुआ खत्म, अगले हफ्ते दिल्ली आने का एलान

By विकास कुमार | Updated: February 5, 2019 20:44 IST

चंद्रबाबू नायडू के अपील के बाद ममता ने अपना धरना खत्म किया. इसी के साथ उन्होंने अगले हफ्ते दिल्ली जाने का एलान किया है. 

Open in App

पिछले तीन दिनों से धरने पर बैठी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना धरना समाप्त कर दिया है. मोदी हटाओ और देश बचाओ के नारे के साथ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है. चंद्रबाबू नायडू के अपील के बाद ममता ने अपना धरना खत्म किया. इसी के साथ उन्होंने अगले हफ्ते दिल्ली जाने का एलान किया है. 

 

बंगाल की राजनीति में पिछले तीन दिनों से रस्साकसी चल रही थी. राजीव कुमार से सीबीआई के 5 अफसर पूछताछ करेंगे. सुप्रीम कोर्ट ने भी राजीव कुमार को सहयोग करने को कहा है. 

मेरी लड़ाई मोदी जी से नहीं केन्द्र की सरकार से है: ममत बनर्जी

ममता बनर्जा ने आरोप लगाया है कि सीबीआई के अधिकारी मोदी सरकार के दवाब में काम कर रहे हैं। मैं सीबीआई के अधिकारियों या फिर किसी भी जां एजेंसी के खिलाफ नहीं हूं। मेरा बस इतना कहना है कि ये लोग राजनीति के दवाब में आकर काम ना करें। 

ममता बनर्जी ने कहा, मेरी लड़ाई मोदी जी से पर्सनली नहीं है। मेरी ये लड़ाई केन्द्र की सरकार से है। राजीव कुमार पर बात करते हुए ममता ने कहा, राजीव कुमार ने कभी नहीं कहा है कि वह जांच में सहयोग नहीं करेंगे या फिर सीबीआई से नहीं मिलेंगे। लेकिन हम सही जगह और सही वक्त पर मिलना चाहते हैं। यदि सीबीआई कोई स्पष्टीकरण मांगना चाहती है तो तरीके से आए और बैठकर बात करें। 

शारदा चिटफंड घोटले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला 

अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर, DGP और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया।  कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में CBI के सामने पेश होंगे। पश्चिम बंगाल CBI मामले में अवमानना मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी। इस फैसले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने की है। इसमें जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपक गुप्ता भी शामिल थे। सीबीआई ने दावा कि उनके पास पुलिस कमिश्नर के खिलाफ पुख्ता सबुत है।

आखिर क्यों धरने पर बैंठी ममता बनर्जी 

 चिटफंड घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा कोलकाता पुलिस प्रमुख राजीव कुमार से पूछताछ के प्रयास के बाद केंद्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी रविवार शाम को कोलकाता में धरने पर बैठ गयीं। सीबीआई की एक टीम रविवार को मध्य कोलकाता में कुमार के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पहुंची थी लेकिन वहां तैनात कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया और उन्हें थाने ले गए। सीबीआई कुमार से लापता दस्तावेज और फाइलों के बारे में पूछताछ करना चाहती थी।

टॅग्स :ममता बनर्जीसीबीआईचंद्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह