लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता का केंद्र पर निशाना- ईंधन की कीमतों में कटौती एक चुनावी स्टंट, केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल पर भी घेरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2022 19:08 IST

उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत ईंधन और रसोई गैस की कीमतों पर सब्सिडी में केंद्र की नवीनतम कटौती को चुनावी स्टंट बताया। सीएम ने कहा, वे (भाजपा) किसी भी चुनाव से पहले ऐसा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करने के लिए मोदी सरकार पर निशाना साधाबंगाल सीएम ने कहा- देश में तुगलकी शासन लागू हैमोदी शासन को बताया हिटलर, स्टालिन या मुसोलिनी से भी बदतर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत ईंधन और रसोई गैस की कीमतों पर सब्सिडी में केंद्र की नवीनतम कटौती को चुनावी स्टंट बताया।

सीएम ने कहा, वे (भाजपा) किसी भी चुनाव से पहले ऐसा करते हैं। उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल श्रेणी का एक छोटा सा हिस्सा ही है। गरीब लोग 800 रुपये की कीमत पर घरेलू गैस कैसे खरीदेंगे ?

उन्होंने राज्यों के मामलों से संबंधित मामलों में केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग करने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। बंगाल सीएम ने कहा, “भाजपा सरकार भारत के संघीय ढांचे को गिरा रही है। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि देश में तुगलकी शासन लागू है। एजेंसियों का उपयोग करके राज्य के मामलों में हस्तक्षेप किया जा रहा है। इन एजेंसियों को स्वायत्तता दी जानी चाहिए।"

उन्होंने दावा किया कि भगवा पार्टी का शासन एडॉल्फ हिटलर,जोसेफ स्टालिन या बेनिटो मुसोलिनी से भी बदतर है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा हाल ही में किए गए बयान का हवाला दिया। 

टॅग्स :Mamta Banerjeemodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो