लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः ममता बनर्जी की पार्टी बिना चुनाव लड़े ही जीत गई एक तिहाई सीटें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 30, 2018 15:08 IST

पश्चिम बंगाल में 58,692 सीटों के लिए 14 मई को पंचायत चुनाव आयोजित किए जाने थे। विपक्ष बोला दहशत के वजह ने खड़े नहीं हुए प्रत्याशी।

Open in App

कोलकाता, 30 अप्रैलः पश्चिम बंगाल में 14 मई को पंचायच चुनाव होने हैं लेकिन ममता बनर्जी ने पहले ही एक तिहाई सीटें जीत चुकी हैं। क्षेत्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता बनर्जी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के 34 प्रतिशत प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। यहां कुल 58,692 सीटों के लिए चुनाव होने हैं जिसमें 20,000 सीट टीएमसी उम्मीदवारों ने जीत ली है। पश्चिम बंगाल के इतिहास में निर्विरोध प्रत्याशियों की यह रिकॉर्ड संख्या है।

राज्य चुनाव आयोग ने जो सूची जारी की है उसके अनुसार भी करीब 20,000 प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। यहां निकाय चुनाव तीन टियर में होने हैंः-

-  3358 ग्राम पंचायत में 48,650 सीटें हैं जिसमें 16,814 सीटों पर चुनाव नहीं होंगे।- 341 पंचायत समिति की 9,217 सीटें हैं जिसमें 3,059 पर चुनाव नहीं होंगे।- 20 जिला परिषद की 825 सीटें हैं जिसमें 203 पर चुनाव नहीं होंगे।

विपक्ष का कहना है कि सत्ताधारी पार्टी की डर की वजह से ऐसा हो रहा है। यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बिना अंडे के ही चूजे पैदा हो गए। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित रखा जा रहा है। जब से बंगाल में निकाय चुनाव की घोषणा की गई है विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि उनके प्रत्याशी डर की वजह से नामांकन नहीं कर पा रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज