लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी के 'RSS इतना बुरा नहीं' वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का कटाक्ष, याद दिलाया 2003 का किस्सा

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 1, 2022 12:57 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आरएसएस में कई "अच्छे लोग" हैं जो "भाजपा का समर्थन नहीं करते हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वे (आरएसएस) इतने बुरे हैं।उन्होंने कहा कि आरएसएस में कई सच्चे/अच्छे लोग हैं और वे भाजपा का समर्थन नहीं करते हैं।असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आरएसएस का इतिहास "मुस्लिम विरोधी घृणा अपराध से भरा" है।

हैदराबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की टिप्पणी को लेकर उनपर कटाक्ष किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में ममता बनर्जी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि आरएसएस में कई "अच्छे लोग" हैं जो "भाजपा का समर्थन नहीं करते हैं।"

बनर्जी ने कहा, "आरएसएस पहले इतना बुरा नहीं था। मुझे नहीं लगता कि वे (आरएसएस) इतने बुरे हैं। फिर भी, आरएसएस में कई सच्चे/अच्छे लोग हैं और वे भाजपा का समर्थन नहीं करते हैं। वे भी एक दिन चुप्पी तोड़ेंगे।" इस बीच हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी ने कहा कि आरएसएस का इतिहास "मुस्लिम विरोधी घृणा अपराध से भरा" है और उन्हें उम्मीद है कि तृणमूल के "मुस्लिम चेहरे" बंगाल की मुख्यमंत्री की "ईमानदारी और निरंतरता" के लिए प्रशंसा करेंगे।

इसी क्रम में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "2003 में भी ममता ने आरएसएस को 'देशभक्त' कहा था। बदले में आरएसएस ने उन्हें "दुर्गा" कहा था। आरएसएस हिंदू राष्ट्र चाहता है। इसका इतिहास मुस्लिम विरोधी घृणा अपराध से भरा है। उन्होंने गुजरात नरसंहार के बाद संसद में भाजपा सरकार का बचाव किया था। आशा है कि टीएमसी के "मुस्लिम चेहरे" उनकी ईमानदारी और निरंतरता के लिए उनकी प्रशंसा करेंगे।"

सितंबर 2003 में जब बनर्जी बिना विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में एनडीए सरकार में लौटीं, तो उन्होंने पश्चिम बंगाल में कम्युनिस्ट "आतंक" के खिलाफ अपनी लड़ाई में संघ का समर्थन मांगा था। एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा था, "यदि आप (आरएसएस) हमें सिर्फ 1 प्रतिशत समर्थन देते हैं, तो हम लाल आतंक से लड़ने में सक्षम होंगे। मुझे इतने सारे आरएसएस नेताओं से कभी नहीं मिला, हालांकि मैं कुछ लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिली हूं। आप लोग सच्चे देशभक्त हैं। मुझे पता है कि आप देश से प्यार करते हैं, आप देश के छोटे, दूरदराज के इलाकों की भी परवाह करते हैं।"

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीममता बनर्जीआरएसएसपश्चिम बंगालएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब