लाइव न्यूज़ :

सिलीगुड़ी के पास आपात स्थिति में उतारा गया ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर, जानें कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2023 16:32 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को मंगलवार को सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर आपात स्थिति में उतारा गया।

Open in App
ठळक मुद्देजब विमान बैकुंठपुर जंगल के आसपास कहीं था, तो उस पर तूफान आ गया।पायलट को रास्ता बदलना पड़ा और विमान को रक्षा हवाई पट्टी पर सुरक्षित उतारना पड़ा।मुख्यमंत्री बनर्जी पंचायत चुनाव के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में अनेक क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं।

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर को मंगलवार को खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बनर्जी जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं तभी उनका हेलीकॉप्टर बैकुंठपुर के जंगलों के ऊपर उड़ान भरते समय खराब मौसम वाले क्षेत्र में पहुंच गया। 

एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "यहां बहुत तेज बारिश हो रही है और पायलट ने आपात स्थिति में हेलीकॉप्टर उतरने का फैसला किया।" उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद फैसला किया गया कि बनर्जी सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाई अड्डे तक जाएंगी और वहां से कोलकाता की उड़ान भरेंगी। हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री समेत यात्री सुरक्षित हैं। पायलट ने सिलीगुड़ी के पास सालुगाड़ा में हवाई पट्टी पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।

जब विमान बैकुंठपुर जंगल के आसपास कहीं था, तो उस पर तूफान आ गया। पायलट को रास्ता बदलना पड़ा और विमान को रक्षा हवाई पट्टी पर सुरक्षित उतारना पड़ा। मुख्यमंत्री बनर्जी पंचायत चुनाव के लिए राज्य के उत्तरी हिस्से में अनेक क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं।

राज्य में पंचायत चुनाव के लिए मतदान आठ जुलाई को होगा। लगभग 5.67 करोड़ मतदाता जिला परिषदों, पंचायत समिति और ग्राम पंचायतों में लगभग 75,000 उम्मीदवारों को चुनने के लिए मतदान करने के लिए तैयार हैं। एकल चरण के चुनाव की गिनती 11 जुलाई को होगी।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :ममता बनर्जीहेलीकॉप्टरपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल