लाइव न्यूज़ :

हावड़ा में हुई हिंसा को लेकर ममता बनर्जी ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- पार्टी के गुनाहों की सजा लोग क्यों भुगतें?

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 11, 2022 13:23 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हावड़ा में हुई हिंसा को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। बता दें की हावड़ा में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मुहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर काफी विरोध-प्रदर्शन हुए।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने शुक्रवार को किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए सोमवार सुबह छह बजे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया।शनिवार को शहर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच ताजा झड़प हुई, लेकिन पुलिस ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हावड़ा में हिंसा के लिए भाजपा निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि लोगों को 'भाजपा के पाप' के लिए क्यों भुगतना पड़ता है। मालूम हो, बनर्जी ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मुहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर पार्टी पर तंज कसा है।  

ममता बनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "यह मैं पहले भी कह चुकी हूं। हावड़ा में जो कुछ हो रहा है उसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं। वे दंगे कराना चाहते हैं लेकिन इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा का गुनाह, लोग क्यों भुगतें?" हावड़ा में नूपुर शर्मा द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर गुरुवार से हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए। 

सरकार ने शुक्रवार को किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए सोमवार सुबह छह बजे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया। वहीं, शनिवार को शहर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच ताजा झड़प हुई। हालांकि पुलिस ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है। एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "हावड़ा जिले में स्थिति शांतिपूर्ण है। शुक्रवार रात से विरोध या हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। हमने संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस टुकड़ियों को तैनात किया है।"

टॅग्स :ममता बनर्जीहावड़ाBJPनूपुर शर्मापैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार