लाइव न्यूज़ :

छठें दिन गूंजा केजरीवाल का धरना, 4 गैरभाजपाई मुख्यमंत्री आए समर्थन में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 17, 2018 07:37 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने का समर्थन करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंची हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 16 जून : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने का समर्थन करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली पहुंची हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन पहुंचकर चंद्र बाबू नायडू से मुलाकात की।चारों मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उस मुद्दे पर दखल देने की मांग की है, जिसके लिए केजरीवाल अपने मंत्रिमंडल के तीन सहयोगियों के साथ उपराज्यपाल कार्यालय में धरना पर बैठे हैं। 

इसके बाद तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास घर पहुंची हैं। खबर के अनुसार यहां वह केजरीवाल की पत्नी से मुलाकात करी है। वहीं, केजरीवाल के घर पर उनके समर्थकों की भीड़ भी बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि इसके बाद चारो केजरीवाल की पत्नी के साथ मुख्यमंत्री उप राज्यपाल अनिल बैजल के आवास जाएंगे, जहां पिछले छह दि न से धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।

-अरविंद केजरीवाल के घर मिलने पहुंचे चार राज्यों के मुख्यमंत्री अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने कहा कि केंद्र राज्य को साथ काम करना चाहिए, ममता बनर्जी ने LG से इजाजत मांगी, मगर नही दी गई।

वहीं, अरविंद केजरीवाल से मिलना चाहती थी। इसके लिए उन्होंने एलजी से इजाजत मांगी थी। जिसे एलजी ने मना कर दिया। एलजी के सीएम ममता और केजरीवाल से मिलने की इजाजत नहीं देने पर सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है।  उनका कहना है कि यह सब पीएम मोदी जानबूझ कर कर रहे है। 

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन मंत्रियों का उपराज्यपाल के कार्यालय पर धरना शनिवार को छठा दिन है।  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पार्टी के दिग्गज चार नेता सोमवार ( 11 जून )शाम से अपनी मांगों को लेकर उपराज्यपाल के दफ्तर में धरने पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक वह धरने पर रही रहेंगे। इस बीच मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

गौरतलब है कि रविवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए ममता राजधानी दिल्ली पहुंची हैं।  इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी करेंगे। पहले यह बैठक 16 जून को होनी थी। लेकिन उसी दिन ईद के कारण अब रविवार को होगी।  ममता और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू सहित कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों ने त्योहार को देखते हुए बैठक में शामिल होने के प्रति अनिच्छा जताई थी। लेकिन बैठक की तारीख बदले जाने के बाद उन्होंने हामी भरी। 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालममता बनर्जीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी