लाइव न्यूज़ :

"ममता बनर्जी सरकार बंगाल में पूरी तरह से फेल है...", भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने लगाया गंभीर आरोप

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 11, 2023 06:58 IST

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर अराजकता का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि यहां पर किसी भी तरह का न सरकार का कोई शासन है और न उसका इकबाल बचा है।

Open in App
ठळक मुद्देबंगाल भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार का ममता बनर्जी सरकार पर बेहद गंभीर आरोप उन्होंने कहा कि हंगाल में न तो सरकार का कोई शासन बचा है और न उसका इकबाल बचा हैबंगाल की यह अब तक की यह सबसे भ्रष्टतम सरकार है, यहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह से फेल है

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर अराजकता का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने कहा कि यहां पर किसी भी तरह का न सरकार का कोई शासन है और न उसका इकबाल बचा है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने यह बात बीते गुरुवार को जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक छात्र की मौत की पर पर कहा।

उन्होंने कहा कि बंगाल की यह अबतक की सबसे भ्रष्टतम सरकार है और यह शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में कानून का शासन स्थापित करने में पूरी तरह से "विफल" रही है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीएम बनर्जी विश्वविद्यालयों में रैगिंग जैसे जघन्य अपराध को खत्म करने में भी फेल हो गई हैं।

इसके साथ ही मजूमदार ने जादवपुर विश्वविद्यालय में मारे गये छात्र स्वप्नदीप कुंडू के परिवार के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, "जादवपुर विश्वविद्यालय की घटना साबित करती है कि तृणमूल सरकार शिक्षा क्षेत्र में सच्चा शासन स्थापित करने में विफल रही है। ममता बनर्जी फेल हैं रैगिंग जैसे जघन्य अपराध को खत्म करने में। इस सरकार को शर्म आनी चाहिए।"

मालूम हो कि कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र स्वप्नदीप कुंडू की बीते बुधवार रात विश्वविद्यालय के छात्रावास की बालकनी से कथित तौर पर गिरने के बाद गुरुवार को मौत हो गई। इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा कि कड़ी कार्रवाई की जाएगी और न्याय दिया जाएगा।

राज्यपाल बोस ने गुरुवार को जादवपुर विश्वविद्यालय छात्रावास का दौरा करने के बाद मीडिया से कहा, "मैं छात्रावास गया था, मैंने छात्रों और शिक्षकों से से चर्चा भी की। वे न्याय चाहते हैं और न्याय होगा। उन्होंने मेरे सामने कुछ बुनियादी सवाल उठाये हैं। जिनका हम समाधान करेंगे। हम उन्हें न्याय देंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।"

गौरतलब है कि जादवपुर विश्वविद्यालय के छात्रावास की बालकनी से गिरने के बाद छात्र स्वप्नदीप कुंडू को जादवपुर स्थित केपीसी अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतक छात्र स्वप्नदीप कुंडू बंगाली विभाग के प्रथम वर्ष का छात्र था और राज्य के नादिया जिले का रहने वाला था।

टॅग्स :ममता बनर्जीMamata West Bengalपश्चिम बंगालBJPTrinamoolTrinamool Congress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट