लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी का दावा: चार-पांच साल पहले मुझे भी 25 करोड़ में मिला था पेगासस खरीदने का ऑफर

By विनीत कुमार | Updated: March 17, 2022 20:15 IST

ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस को करीब पांच साल पहले पेगासस स्पाइवेयर खरीदने का ऑफर मिला था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल पुलिस के पास एनएसओ वाले पेगासस का प्रस्ताव लेकर आए थे।ममता बनर्जी ने दावा किया कि कंपनी उन्हें 25 करोड़ में पेगासस स्पाइवेयर बेचने के लिए तैयार थी।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बड़ा दावा किया। उन्होंनने खुलासा किया करीब चार-पांच साल पहले उन्हें पेगासस स्पाईवेयर (Pegasus spyware) खरीदने का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

ममता बनर्जी ने कहा, वे (इजरायली साइबर इंटेलिजेंस कंपनी, एनएसओ ग्रुप) हमारी पुलिस विभाग के पास 4-5 साल पहले अपनी मशीन (पेगासस स्पाइवेयर) बेचने आए थे और 25 करोड़ रुपये की मांग की थी। मैंने इस ठुकरा दिया क्योंकि इसका राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल हो सकता था। जजों या अधिकारियों के खिलाफ इस्तेमाल हो सकता था, जो स्वीकार्य नहीं है।

ममता ने बुधवार को विधानसभा में दावा किया था कि चंद्रबाबू नायडू के कार्यकाल के दौरान आंध्र प्रदेश सरकार ने भी यह स्पाईवेयर खरीदा था। हालांकि, तेलुगू देशम पार्टी ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि चंद्रबाबू नायडू सरकार ने ऐसी कोई खरीद नहीं की थी।

गौरतलब है कि पिछले साल पेगासस के जरिए लोगों की जासूसी किए जाने का मामला सामने आया था। एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया संघ ने अपनी रिपोर्ट में दुनिया भर के कई लोगों के नाम जारी किए थे, जो पेगासस की मदद से जासूसी किए जाने की लिस्ट में शामिल थे। सूची में 300 से अधिक भारतीय मोबाइल फोन नंबर भी थे। इस मामले के सामने आने के बाद विपक्ष ने केंद्री की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था।

ये मामला बाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां इसे लेकर सुनवाई चल रही है। पिछले साल अक्टूबर में सुप्रीम कोर्ट ने जासूसी के आरोपों की जांच के लिए साइबर विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय समिति गठित करने का आदेश दिया था।  हाल ही में ऐसी रिपोर्ट सामने आईं कि जांच पैनल को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि बहुत कम लोग इसके सामने पेश होने या तकनीकी जांच के लिए अपने उपकरण जमा करने के लिए आगे आ रहे थे।

टॅग्स :पेगासस स्पाईवेयरममता बनर्जीपश्चिम बंगालNSOPegasus
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?