लाइव न्यूज़ :

ईद पर नमाजियों के बीच पहुंचकर ममता बनर्जी का भाजपा पर प्रहार- संविधान बदलने की हो रही कोशिश, इतिहास बदला जा रहा...ऐसा नहीं होने दूंगी'

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2023 10:34 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर कोलकाता के रेड रोड में नमाजियों के बीच पहुंचकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान को बदलने की कोशिश की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देईद के मौके पर शनिवार सुबह कोलकाता के रेड रोड में नमाजियों के बीच पहुंची ममता बनर्जी।ममता बनर्जी ने यहां पहुंचकर कहा- मैं अपनी जान देने को तैयार हूं, लेकिन मैं देश को विभाजित नहीं होने दूंगी।कोई बीजेपी से पैसा लेता है और कहता है कि हम मुस्लिम वोट बांट देंगे: ममता बनर्जी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद के मौके पर भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि सत्ताधारी पार्टी आज संविधान बदलने की कोशिश कर रही है लेकिन वे ऐसा नहीं होने देंगी। कोलकाता के रेड रोड में नमाजियों के बीच पहुंची ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ लोग देश में बंटवारा चाहते हैं लेकिन जब 'मैं ईद के दिन वादा करती हूं..मैं अपनी जान देने के लिए तैयार हूं लेकिन देश को बंटने नहीं दूंगी।' इस मौके पर ममता बनर्जी के साथ अभिषेक बनर्जी भी मंच पर मौजूद थे।

हम बंगाल में दंगा नहीं शांति चाहते हैं: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने कहा, 'हम बंगाल में शांति चाहते हैं। हम दंगे नहीं चाहते। हम शांति चाहते हैं। हम देश में बंटवारा नहीं चाहते। जो लोग देश को विभाजित करना चाहते हैं - मैं आज ईद पर वादा करती हूं, मैं अपनी जान देने को तैयार हूं, लेकिन मैं देश को विभाजित नहीं होने दूंगी।'

ममता बनर्जी ने आगे कहा, 'मैं आपसे बस इतना ही कहना चाहती हूं कि शांत रहें, किसी की न सुनें। एक 'गद्दार पार्टी' जिसके साथ मुझे लड़ना है, मुझे एजेंसियों से भी लड़ना है - मैं उनसे लड़ती हूँ क्योंकि मेरे पास ऐसा करने का साहस है लेकिन मैं झुकने के लिए तैयार नहीं हूँ।'

ममता बनर्जी का असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना?

ममता बनर्जी ने इस मौके पर इशारों-इशारों में एआईएमआईए के चीफ असदुद्दीन ओवैसी को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए कहा, 'कोई बीजेपी से पैसा लेता है और कहता है कि हम मुस्लिम वोट बांट देंगे। मैं उनसे कहती हूं कि उनमें मुस्लिम वोटों को बीजेपी के लिए बांटने की हिम्मत नहीं है। यह मेरा आज आपसे वादा है। चुनाव में एक साल है। देखेंगे कि कौन चुना जाएगा और कौन नहीं।'

संविधान और इतिहास बदलने की हो रही है कोशिश: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने और संविधान बदलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र चला जाएगा तो सब कुछ चला जाएगा। आज संविधान बदलने की कोशिश हो रही, इतिहास बदला जा रहा है। वे एनआरसी लेकर आए हैं। मैंने उनसे कहा कि मैं उन्हें ऐसा नहीं करने दूंगी।'

टॅग्स :ममता बनर्जीईदभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल