लाइव न्यूज़ :

वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाए जाने के दौरान लगे जय श्रीराम के नारे, नाराज ममता बनर्जी ने मंच पर बैठने से इनकार किया, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2022 16:31 IST

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बनर्जी को शांत करने के प्रयास किए जो विफल रहे और मुख्यमंत्री मंच के सामने कुर्सी पर बैठ गईं। कार्यक्रम के दौरान वह मंच से दूरी बनाई रखी।

Open in App
ठळक मुद्देहावड़ा रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्टेशन पर आई भीड़ के एक वर्ग द्वारा की गई जोरदार नारेबाजी से बनर्जी परेशान दिखीं।नारेबाजी से नाराज होकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया।रेल मंत्री वैष्णवने कहा, ऐसी कोई बात नहीं हुई कि नाराज होने की बात हो। कार्यकर्ता नारे लगाते हैं।

कोलकाताः हावड़ा स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब नाराज दिख रहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंच पर बैठने से इनकार कर दिया। यहां से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जानी थी। लेकिन नारेबाजी से परेशान होकर ममत बनर्जी ने मंच साझा नहीं किया।

रेलवे स्टेशन पर आई भीड़ के एक वर्ग द्वारा की गई जोरदार नारेबाजी से बनर्जी परेशान दिखीं। स्टेशन पर मौजूद भीड़ जय श्रीराम, जय श्रीराम के नारे लगाने लगी। इससे ममता बनर्जी खासे नाराज हो गईं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने बनर्जी को शांत करने के प्रयास किए जो विफल रहे और मुख्यमंत्री मंच के सामने कुर्सी पर बैठ गईं। कार्यक्रम के दौरान वह मंच से दूरी बनाई रखी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हावड़ा और पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। बाद में, मेट्रो रेल की सवारी के बाद, रेल मंत्री वैष्णव ने तारातला में पत्रकारों के साथ बात करते हुए इस घटना को ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

 घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए रेल मंत्री वैष्णवने कहा कि मुख्यमंत्री को ‘‘आदर’’ और ‘‘सम्मान’’ के साथ आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी कोई बात नहीं हुई कि नाराज होने की बात हो। कार्यकर्ता नारे लगाते हैं।’’

टॅग्स :Mamta Banerjeeकोलकाताkolkata
Open in App

संबंधित खबरें

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारतकोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंदिरा मुखर्जी को निलंबित, आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पर सीएम अधिकारी का बड़ा फैसला

भारतपश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से इस्तीफा दिया, भवानीपुर बरकरार रखा

भारतमंदिर हो या मस्जिद, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा-धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज डेसिबल सीमा से अधिक नहीं हो

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह