लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को एक और झटका, TMC विधायक मोनिरुल इस्लाम बीजेपी में हुए शामिल

By स्वाति सिंह | Updated: May 29, 2019 17:17 IST

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि पार्टी का लक्ष्य 2021 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करना है। 

Open in App
ठळक मुद्दे इससे पहले मंगलवार को टीएमसी के दो विधायकों और 50 पार्षद बीजेपी में शामिल हुए थे। मंगलवार को बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय हैं। शुभ्रांशु को टीएमसी पार्टीविरोधी गतिविधियों के आरोप में पहले ही सस्पेंड कर चुकी है।

तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने बीजेपी ज्वाइन कर लिया है। बीजेपी नेता और जनरल सेक्रेटरी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को टीएमसी विधायक मोनिरुल इस्लाम सदस्यता दिलाई। इससे पहले मंगलवार को टीएमसी के दो विधायकों और 50 पार्षद बीजेपी में शामिल हुए थे। इसके साथ ही सीपीएम के एक विधायक ने भी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में बीजेपी की सदस्यता ली। 

मंगलवार को बीजेपी में शामिल होने वाले विधायकों में मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु रॉय हैं। शुभ्रांशु को टीएमसी पार्टीविरोधी गतिविधियों के आरोप में पहले ही सस्पेंड कर चुकी है। इसके अलावा टीएमसी के तुषारकांति भट्टाचार्जी और सीपीएम के विधायक देवेंद्र रॉय शामिल हैं। 

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि पार्टी का लक्ष्य 2021 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल करना है। 

पश्चिम बंगाल में हाल में समाप्त लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने भारी छलांग लगाते हुए 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। इससे पहले 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को केवल दो सीटें मिली थीं। पार्टी का मत प्रतिशत भी 2014 के 16.8 के मुकाबले इस साल बढ़कर 40.25 फीसदी हो गया। 

राज्य विधानसभा में पार्टी के अभी केवल तीन विधायक हैं। विजयवर्गीय ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की सफलता का श्रेय संगठन स्तर की मजबूती को देते हुए कहा कि वह राज्य में पार्टी के आधार के विस्तार के लिए पिछले चार साल से अन्य नेताओं के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

टॅग्स :टीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील