लाइव न्यूज़ :

सीएम ममता बनर्जी ने गिरफ्तार टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल का किया समर्थन, केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ चलाएंगी अभियान

By रुस्तम राणा | Updated: August 14, 2022 22:00 IST

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “केस्टो (अनुब्रत मंडल) ने क्या किया है? वह अपने घर में बंद थे। ईडी और सीबीआई उनके घर में आधी रात को घुसी और तोड़फोड़ की। मुझे कहना होगा, आप केस्टो को गिरफ्तार करके हमें नहीं रोक सकते।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम बनर्जी ने पूछा “केस्टो (अनुब्रत मंडल) ने क्या किया है?कहा- ईडी और सीबीआई उनके घर में आधी रात को घुसी और तोड़फोड़ की।केंद्र से ममता ने कहा- आप केस्टो को गिरफ्तार करके हमें नहीं रोक सकते।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नेता अनुब्रत मंडल का सपोर्ट किया है, जिन्हें मवेशी तस्करी के मामले में पिछले दिनों सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही रविवार को दक्षिण कोलकाता में एक स्वतंत्रता दिवस समारोह में बोलते हुए, बनर्जी ने संकेत दिया कि टीएमसी ईडी, सीबीआई और केंद्र के खिलाफ एक आंदोलन शुरू करेगी।

पिछले महीने, ईडी ने टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था और उनकी 'करीबी' अर्पिता मुखर्जी के अपार्टमेंट से लगभग 50 करोड़ रुपये नकद बरामद किए थे। इसके बाद, चटर्जी को कैबिनेट से हटा दिया गया और पार्टी से निलंबित कर दिया गया। सूत्रों ने कहा कि कुछ टीएमसी नेताओं ने सोचा था कि पश्चिम बंगाल की सीएम भी मंडल के साथ खड़ी नहीं होंगी।

हालांकि, बनर्जी ने रविवार को कहा: “केस्टो (अनुब्रत मंडल) ने क्या किया है? वह अपने घर में बंद थे। ईडी और सीबीआई उनके घर में आधी रात को घुसी और तोड़फोड़ की। मुझे कहना होगा, आप केस्टो को गिरफ्तार करके हमें नहीं रोक सकते। यदि आप एक केस्टो को गिरफ्तार करते हैं, तो हम एक हजार केस्टो बना देंगे। हम 16 अगस्त से 'खेला होबे दिवस' के मौके पर सड़कों पर उतरेंगे। अपने संबोधन में ममता ने फिर से 'खेला होबे' का नारा दिया।

अपने संबोधन में राज्य की मुख्यमंत्री ने भाजपा, माकपा और कांग्रेस की भी आलोचना की। उन्होंने कहा, "माकपा, भाजपा और कांग्रेस सभी भाई हैं। इस राज्य में उनका कोई स्थान नहीं है। उनका देश में भी कोई स्थान नहीं है।"

वहीं पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, “वह मूल रूप से अब डरी हुई हैं। इसलिए वह अनुब्रत मंडल का समर्थन कर रही हैं।"

टॅग्स :ममता बनर्जीपश्चिम बंगालप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईटीएमसीPartha Chatterjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज