लाइव न्यूज़ :

Mallikarjun Kharge-Narendra Modi: खड़गे की तबीयत खराब, पीएम मोदी ने फोन कर ली जानकारी?, प्रधाननंत्री को नहीं हटाएंगे तब तक मैं जिंदा ही रहूंगा, शाह का पलटवार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 30, 2024 11:42 IST

Mallikarjun Kharge-Narendra Modi: कांग्रेस के लोगों में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है तथा वे लगातार उन्हीं के बारे में सोचते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देMallikarjun Kharge-Narendra Modi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की आलोचना की।Mallikarjun Kharge-Narendra Modi: 2047 तक विकसित भारत का निर्माण होता देखने के लिए जीवित रहे।Mallikarjun Kharge-Narendra Modi: जब हमारी सरकार आएगी तो हम आतंकवाद को खत्म कर देंगे।

Mallikarjun Kharge-Narendra Modi: विधानसभा चुनाव के बीच हमला जारी है। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता एक-दूसरे पर अटैक कर रहे हैं। इस बीच एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत खराब हो गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन कर हालचाल जाना। खड़गे ने कहा कि मैं 83 साल का हो गया हूं, मैं इतनी जल्दी मरने वाला नहीं हूं। जब तक (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी को सत्ता से नहीं हटाएंगे तब तक मैं जिंदा ही रहूंगा। आपकी बात सुनूंगा। आपके लिए लड़ूंगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की आलोचना की।

शाह ने खड़गे की जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी को सोमवार को ‘अत्यंत खराब और अपमानजनक’’ करार दिया। शाह ने कहा कि ‘‘कटु तरीके से नफरत दिखाते हुए’’ खड़गे ने कहकर अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम बिना वजह ही घसीटा कि वह मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरेंगे।

शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में "अरुचिकर और अपमानजनक" टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आलोचना की। शाह ने कहा कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने पीएम मोदी को उनके व्यक्तिगत स्वास्थ्य मुद्दों में "अनावश्यक रूप से घसीटा" और ऐसा करके उन्होंने "खुद से बेहतर प्रदर्शन" किया है।

जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में रविवार को आयोजित एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की तबीयत खराब हो गई, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और सत्तारूढ़ दल पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरेंगे नहीं। खड़गे ने कांपती आवाज में कहा, ‘‘जब हमारी सरकार आएगी तो हम आतंकवाद को खत्म कर देंगे।’’

शाह ने खड़गे की इस टिप्पणी को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने अपने भाषण में कल ‘‘अत्यंत खराब और अपमानजनक व्यवहार’’ किया। शाह ने लिखा, ‘‘कटु तरीके से नफरत दिखाते हुए उन्होंने अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में प्रधानमंत्री मोदी को अनावश्यक रूप से घसीटा और कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी को हटाने से पहले नहीं मरेंगे।’’ उन्होंने कहा कि खड़गे की टिप्पणी से पता चलता है कि कांग्रेस के लोगों में प्रधानमंत्री मोदी के प्रति कितनी नफरत और डर है तथा वे लगातार उन्हीं के बारे में सोचते रहते हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘जहां तक खरगे जी के स्वास्थ्य का सवाल है, तो मोदी जी, मैं और हम सभी प्रार्थना करते हैं कि वह दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन जिएं। वह अनेक वर्षों तक जीवित रहें। वह 2047 तक विकसित भारत का निर्माण होता देखने के लिए जीवित रहें।’’

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार