लाइव न्यूज़ :

"मल्लिकार्जुन खड़गे बने इंडिया गठबंधन के पीएम पद के प्रत्याशी, मैं नाराज नहीं हूं", नीतीश कुमार ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 25, 2023 13:40 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में पिछले हफ्ते विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से जुड़ी अपनी नाराजगी की खबरों को भ्रामक बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन से नाराजगी की खबरों को अफवाह बताया नीतीश ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे पीएम पद के प्रत्याशी बने, कोई नाराजगी नहीं हैजदयू और विपक्षी गठबंधन इंडिया एकजुट है और 2024 का राष्ट्रीय चुनाव एक साथ लड़ेंगे

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को नई दिल्ली में पिछले हफ्ते विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक से जुड़ी अपनी नाराजगी की खबरों को भ्रामक बताया है। उन्होंने अपनी नाखुशी की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्षी खेमे की ओर से प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने पर उन्हें कोई एतराज नहीं है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार जनता दल (यूनाइटेड) के नेता और बिहार के मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि उनका जदयू और विपक्षी गठबंधन इंडिया एकजुट है और 2024 का राष्ट्रीय चुनाव एक साथ लड़ेंगे।

उन्होंने कहा, "मैं इंडिया गठबंधन के बैठक के नतीजे से बिल्कुल भी नाराज नहीं हूं।"

नीतीश कुमार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एक समारोह के मौके पर बोलते हुए कहा, "मुझे किसी भी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। हम सभी एक साथ काम कर रहे हैं। हम नाराज नहीं हैं। मैंने कहा कि जिसे चाहो बना लो, हमने मीटिंग में यही कहा"

उन्होंने आगे कहा, "मैंने सीट बंटवारे को जल्द पूरा करने का सुझाव दिया है। उसी आधार पर सीट बंटवारे का फॉर्मूला जल्द ही तय किये जाने की उम्मीद है।"

नीतीश ने खड़गे के नाम पर इंडिया गठन में नाम प्रस्तावित होने की खबरों पर जदयू में असंतोष की बातों को नकारते हुए कहा,  “हमारी पार्टी एकजुट है। हम एकजुट होकर लड़ेंगे। हमारी लड़ाई मौजूदा सरकार के खिलाफ है।”

मालूम हो कि नीतीश कुमार की कथित नाखुशी की खबरों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनसे फोन करके बात की है। कांग्रेस ने इस मामले में साफ किया कि इंडिया गुट के भीतर अनावश्यक भ्रम फैलाने के लिए मीडिया के एक वर्ग को दोषी ठहराया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारमल्लिकार्जुन खड़गेजेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन